मौसम: दिल्ली एनसीआर में सुबह से ही बढ़ी गर्मी, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस

By भाषा | Published: June 29, 2019 12:03 PM2019-06-29T12:03:41+5:302019-06-29T12:03:41+5:30

weather report in Delhi NCR, minimum temperature of 30 degree Celsius | मौसम: दिल्ली एनसीआर में सुबह से ही बढ़ी गर्मी, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस

मौसम: दिल्ली एनसीआर में सुबह से ही बढ़ी गर्मी, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह गर्मी काफी बढ़ गई और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 43 प्रतिशत रहा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है।

विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और अधिकतम तापमान के लगभग 41 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।’’ शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 45.1 और 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं, देश के कई राज्यों में मानसून आ गया है। इनमें महाराष्ट्र, गुजरात के कई इलाके हैं। पुणे में लगातार बारिश के कारण एक आवासीय परिसर की दीवार झोपड़ियों पर गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों के लिए यह झोपड़ियां बनाई गई थी। शुक्रवार की आधी रात के बाद तड़के एक बजकर 45 मिनट परिसर की दीवार गिर गई। 

मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई के पश्चिमी तट पर बहुत ही सक्रिय मानसून की स्थिति है। इससे थाने और मुंबई के आसपास भारी बारिश की संभावना है। गुजरात में तेज बारिश के चलते कई जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वलसाड के मोगरावड़ी अंडरपास और वलसाड स्टेशन परिसर में चारों तरफ पानी भरा हुआ है।

Web Title: weather report in Delhi NCR, minimum temperature of 30 degree Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे