Weather: ठिठुरती दिल्ली में तेजी से लुढ़का पारा, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, AQI- 385

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: December 17, 2023 09:51 AM2023-12-17T09:51:39+5:302023-12-17T09:53:38+5:30

देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट के बाद रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह 5:30 बजे राजधानी में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Weather: Mercury dropped rapidly in chilly Delhi, minimum temperature 7 degrees, AQI- 385 | Weather: ठिठुरती दिल्ली में तेजी से लुढ़का पारा, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, AQI- 385

फाइल फोटो

Highlightsदिल्ली में रविवार की सुबह तापमान में मामूली गिरावट के बाद कोहरा छाया रहासुबह 5:30 बजे राजधानी में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयावहीं आनंद विहार में AQI 385 के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट के बाद रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह 5:30 बजे राजधानी में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस कारण से दिल्ली सुबह-सुबह धुंध की एक पतली चादर से ढंकी हुई नजर आई।

इससे पहले बीते शनिवार को सुबह 5:30 बजे दिल्ली का तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बीच सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (एसएएफआआर) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता रविवार सुबह भी 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह आठ बजे आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 311 दर्ज किया गया। न्यू मोती बाग इलाके में AQI 331 पर 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। पंजाबी बाग में हवा की गुणवत्ता 382 पर 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं आनंद विहार में AQI 385 के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।

मालूम हो कि मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 21 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हालांकि दिन में धूप निकलने की वजह से ठिठुरन बढ़ने की संभावना कम ही है। इसके साथ ही तमिलनाडु में 16 से 17 दिसंबर के बीच केरल और माहे में 16 से 18 दिसंबर के बीच और लक्षद्वीप में 17 से 18 दिसंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

Web Title: Weather: Mercury dropped rapidly in chilly Delhi, minimum temperature 7 degrees, AQI- 385

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे