नेपाल सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, बिहार में बाढ़ की स्थिति, कई गांवों में पानी

By एस पी सिन्हा | Published: October 12, 2022 03:35 PM2022-10-12T15:35:28+5:302022-10-12T15:37:05+5:30

बिहारः दलहन क्षेत्र बाढ़ से लेकर मोकामा टाल क्षेत्र फिर से डूब गया है। करीब 1.56 लाख हेक्टेयर में टाल-दियारा का रबी क्षेत्र में बुआई ठप हो गया है। अगात चना और मसूर के लगाए गए बीज अंकुरित होते ही डूब गया है।

weather imd Rain in many states of North India including Nepal flood situation in Bihar water in many villages | नेपाल सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, बिहार में बाढ़ की स्थिति, कई गांवों में पानी

गंगा में बाढ़ से छठ घाटों के निर्माण ठप हो गया है।

Highlightsसीवान, गोपालगंज, सारण, बेगूसराय, खगड़‍िया, समस्‍तीपुर आदि जिलों में नदियों के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के हालात हैं।टाल और दियारा क्षेत्र में पानी भरने से रबी फसल की बुआई बंद हो गई।गंगा में बाढ़ से छठ घाटों के निर्माण ठप हो गया है।

पटनाः मानसून की विदाई के वक्त नेपाल सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में हो रही जबर्दस्त बारिश के कारण उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बिहार में गंगा, गंडक, घाघरा और सरयू जैसी नदियों में बेमौसम बाढ़ के हालात बन गये हैं। पटना में गंगा का जलस्‍तर खतरे के निशान से केवल कुछ सेंटीमीटर दूर रह गया है।

नदियों के जलस्तर मे लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण राज्य के सीवान, गोपालगंज, सारण, बेगूसराय, खगड़‍िया, समस्‍तीपुर आदि जिलों में नदियों के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालगंज में पिछले दिनों एक बांध टूट जाने से नदी का पानी कई गांवों में फैल गया है।

हालांकि अभी वहां हालात नियंत्रण में है। बीते 24 घंटे से नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी का क्रम जारी है। गंगा में बाढ़ से छठ घाटों के निर्माण ठप हो गया है। टाल और दियारा क्षेत्र में पानी भरने से रबी फसल की बुआई बंद हो गई।

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर लगातार वृद्धि जारी है। दलहन क्षेत्र बाढ़ से लेकर मोकामा टाल क्षेत्र फिर से डूब गया है। करीब 1.56 लाख हेक्टेयर में टाल-दियारा का रबी क्षेत्र में बुआई ठप हो गया है। अगात चना और मसूर के लगाए गए बीज अंकुरित होते ही डूब गया है।

Web Title: weather imd Rain in many states of North India including Nepal flood situation in Bihar water in many villages

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे