Weather Forecast Today:उत्तर भारत समेत कई बड़े शहरों में शीतलहर और बर्फबारी का प्रकोप, भूस्खलन और बर्फबारी की अशंका 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 6, 2020 11:18 AM2020-01-06T11:18:07+5:302020-01-06T11:18:07+5:30

भारत के कई हिस्सों में शीतलहर जारी रही है। आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम  और मेघालय कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल गंगा नदी के आस-पास और त्रिपुरा में मध्यम स्तर के कोहरे को दर्ज किया गया।

Weather Forecast Today: old wave and snowfall, landslides and snowfall in many big cities including North India | Weather Forecast Today:उत्तर भारत समेत कई बड़े शहरों में शीतलहर और बर्फबारी का प्रकोप, भूस्खलन और बर्फबारी की अशंका 

उत्तर भारत समेत कई बड़े शहरों में शीतलहर और बर्फबारी का प्रकोप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsउत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम  और मेघालय कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार को उत्तरी और पूर्वी भारत में लगातार ठंड का प्रकोप बना रहा।हरियाणा के करनाल जिले में सबसे कम टेम्परेचर 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 

भारतीय  मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)  के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम  और मेघालय कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल गंगा नदी के आस-पास और त्रिपुरा में मध्यम स्तर के कोहरे को दर्ज किया गया।

भारत के कई हिस्सों में शीतलहर जारी रही है। रविवार को उत्तरी और पूर्वी भारत में लगातार ठंड का प्रकोप बना रहा। भारत के मौसम विज्ञानिकों ने अशंका जतायी  है कि अगले कुछ दिनों में भारत के उत्तरी इलाकों में बर्फबारी हो  सकती है। हालांकि रविवार को दिल्ली में धूप निकली थी लेकिन अधिकतम मौसम तापमान 21.2 दो डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार (6 जनवरी) को आसमान में  बादल छाये रहेंगे।



आज भी उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके की  ठंड जारी है। लखनऊ में भी बादल छाए रहे है। मौसम विभाग ने  जानकारी की मुजफ्फरनगर में पांच डिग्री सेल्सियस न्यूनतम टेम्परेचर दर्ज किया। वहीं ओडिशा में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो  दिनों में शीत लहर की वापसी का पूर्वानुमान लगाया है।

साथ ही मौसम विज्ञानिको भविष्यवाणी की है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार से लेकर गुरुवार तक बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा कुल्लू, चंबा, लाहौल स्पीति, शिमला, कंगड़ा और किन्नौर जिलों में सोमवार से मंगलवार तक बारिश और बर्फबारी से यातायात प्रभावित और भूस्खलन की भी अशंका है।

पंजाब और हरियाणा में भी शीत लहर जारी है। मौसम विभाग ने बताया  कि पंजाब के बठिंडा और आमदपुर में ज्यादा ठंड रही  है।  जिसमें  3.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। हरियाणा के करनाल जिले में सबसे कम टेम्परेचर 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 

English summary :
According to the Indian Meteorological Department (IMD), fog in Uttar Pradesh, West Bengal, Sikkim, Odisha, Assam and Meghalaya is increasing. In addition, moderate fog was recorded in western Uttar Pradesh, West Bengal around the Ganges river and Tripura.


Web Title: Weather Forecast Today: old wave and snowfall, landslides and snowfall in many big cities including North India

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे