लाइव न्यूज़ :

ताउते की वजह से मौसम तेजी से खराब हुआ, पोत के संचालक को मौका ही नहीं मिला : एफ्कॉन

By भाषा | Updated: May 20, 2021 20:11 IST

Open in App

मुंबई, 20 मई चक्रवाती तूफान की वजह से इस सप्ताह नष्ट हुए बजरा ‘पी-305’ के स्वामित्व वाली कंपनी एफ्कॉन इंफ्रास्ट्रक्चर ने बृहस्पतिवार को कहा कि मौसम तेजी से खराब हुआ और स्थिति पूर्वानुमान से कहीं अधिक खराब हुई।

बता दें कि यह बजरा अपटीय क्षेत्र के तेल खनन क्षेत्र बंबई हाई में कार्यरत था और हादसे के समय 261 कर्मी उसपर सवार थे जिनमें से 37 कर्मियों की मौत हो गई जबकि 38 अन्य अब भी लापता हैं।

शापूरजी पल्लोनजी समूह की इंजीनियरिंग इकाई एफ्कॉन इंफ्रास्ट्रक्चर ने दावा किया कि सभी मानकों का पालन किया गया।

एफ्कॉन ने अपने तीन कंसोर्टियम- ट्रिब्यून एनर्जी सर्विसेज, नउवेता इंजीनियरिंग और हलानी इंटरनेशनल- की ओर से जारी बयान में कहा कि ‘‘ मौसम पूर्वानुमान 14 मई को प्राप्त हुआ था जिसमें लगातार अधिकतम 40 नॉटिकल मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं हमारे विशेष कार्यस्थल पर 16 मई की देर शाम से 17 मई की सुबह तक चलने की जानकारी दी गई थी। (मौसम विभाग ने इसे उष्णकटिबंधीय तूफान की श्रेणी में रखा था)

बयान में कहा गया, ‘‘14 मई को ही हमारे सभी पोतों को सलाह दी गई कि वे अपने कार्यस्थल को सुरक्षित करें व यथाशीघ्र कर्मी सुरक्षित स्थानों पर चले जाए। इसके तहत पप्पा 305बजरा सहित सभी पोत 14-15 मई को वापस आने लगे।’’

बयान के अनुसार बाकी बजरों ने मुंबई बंदरागाह या रेवानदंडा के नजदीक लंगर डाला लेकिन पी305 के मास्टर ने बजरा के कार्यस्थल से 200 मील दूर ले जाने का फैसला किया और उनके अनुसार वह सुरक्षित स्थान था क्योंकि हवाओं की गति 40 नॉटिकल मील प्रति घंटे से चलने का पूर्वानुमान था और वह स्थान तूफान ने 120 नॉटिकल मील दूर था।

एफ्कॉन ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से 16 मई शाम से तेजी से मौसम बदला और 17 मई को पूर्वानुमान के विपरीत स्थिति और खराब हुई। अचानक बदली परिस्थिति में पी305 बजरे के मास्टर को कोई कदम उठाने का मौका नहीं मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब