लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन की आपूर्ति में अगर कोई बाधा डालता है तो उसे 'हम लटका देंगे', दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

By भाषा | Updated: April 24, 2021 13:40 IST

दिल्ली में अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से हो रही मौतों पर नाराजगी जताते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि वो बताए कि कौन ऑक्सीजन सप्लाई में रोड़े अटका रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हाई कोर्ट ने महाराजा अग्रसेन अस्पताल याचिका पर सुनवाई करते हुए की सख्त टिप्पणीअदालत ने दिल्ली सरकार से कहा कि वो बताए कि कौन ऑक्सीजन की सप्लाई को बाधित कर रहा हैन्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने कहा- 'हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे'

दिल्ली हाई कोर्ट ने शनिवार को कहा कि अगर केंद्र, राज्य या स्थानीय प्रशासन का कोई अधिकारी ऑक्सीजन की आपूर्ति में अड़चन पैदा कर रहा है तो ‘हम उस व्यक्ति को लटका देंगे।”

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ की ओर से उक्त टिप्पणी महाराजा अग्रसेन अस्पताल की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान आई है। अस्पताल ने गंभीर रूप से बीमार कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी को लेकर उच्च न्यायालय का रुख किया है।

अदालत ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह बताए कि कौन ऑक्सीजन की आपूर्ति को बाधित कर रहा है और कहा, “ हम उस व्यक्ति को लटका देंगे।”

पीठ ने कहा, “ हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे।” अदालत ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के ऐसे अधिकारियों के बारे में केंद्र को भी बताए ताकि वह उनके खिलाफ कार्रवाई कर सके।

केंद्र से कोर्ट ने मांगा जवाब

हाई कोर्ट ने केंद्र से भी सवाल किया कि दिल्ली के लिए आवंटित प्रतिदिन 480 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उसे कब मिलेगी?

अदालत ने कहा, “आपने (केंद्र ने) हमें (21 अप्रैल को) आश्वस्त किया था कि दिल्ली में प्रतिदिन 480 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचेगी। हमें बताएं कि यह कब आएगी?”

दिल्ली सरकार ने अदालत को सूचित किया कि उसे पिछले कुछ दिनों से रोजाना सिर्फ 380 मीट्रिक टन ऑक्सीजन ही मिल रही है और शुक्रवार को उसे करीब 300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली थी। इसके बाद अदालत ने केंद्र से सवाल किया। 

दिल्ली में अस्पतालों में हो रही मरीजों की मौत

बता दें कि दिल्ली में अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी है। इससे पहले मैक्स अस्पताल ने भी ऑक्सीजन की कमी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रूख किया था। वहीं, तमाम सुनवाई और कोर्ट के निर्देशों के बावजूद दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत जारी है।

दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल ने शनिवार सुबह बताया कि बीती रात उसके यहां भर्ती 20 मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से हो गई और 200 की जान पर खतरा बना हुआ है। हालांकि इस बीच शनिवार दोपहर अस्पताल में ऑक्सीजन का एक टैंकर भी पहुंचाया गया।

वहीं गंगाराम अस्पताल ने शुक्रवार सुबह बताया था कि उसके यहां 25 मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण 24 घंटे में हो गई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनादिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल