लाइव न्यूज़ :

भारत के बाहर, हम एक हैं, पाकिस्तान को एक इंच भी जमीन नहीं देंगेः थरूर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2019 16:32 IST

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने कहा कि इस्लामाबाद कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में उठाने की योजना बना रहा है। कश्मीर और गिलगित-बल्तिस्तान मामलों की सीनेट कमेटी को फैसल ने अवगत कराया कि यूएनएचआरसी फोरम के इस्तेमाल सहित विभिन्न विकल्पों को लेकर चर्चा की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के लिए उपलब्ध दूसरा विकल्प मुद्दे को इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की बैठक में उठाने का है।भारत द्वारा नियंत्रण रेखा पर कथित संघर्षविराम उल्लंघन किए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि स्थिति खतरनाक है और दोनों पक्षों को जनहानि का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर पाकिस्तान को एक इंच जमीन नहीं देंगे। यूएनएचआरसी में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मुद्दा उठाने पर शशि थरूर ने कहा कि भारत के आंतरिक मामलों के संबंध में पाकिस्तान के पास कोई ठिकाना नहीं है। हम विपक्ष में हैं, हम सरकार की आलोचना कर सकते हैं लेकिन भारत के बाहर, हम एक हैं। हम पाकिस्तान को एक इंच भी नहीं देंगे।

 

पाकिस्तान की कश्मीर मुद्दे को यूएनएचआरसी में उठाने की योजना : विदेश कार्यालय

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने कहा कि इस्लामाबाद कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में उठाने की योजना बना रहा है। कश्मीर और गिलगित-बल्तिस्तान मामलों की सीनेट कमेटी को फैसल ने अवगत कराया कि यूएनएचआरसी फोरम के इस्तेमाल सहित विभिन्न विकल्पों को लेकर चर्चा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए उपलब्ध दूसरा विकल्प मुद्दे को इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की बैठक में उठाने का है। भारत द्वारा नियंत्रण रेखा पर कथित संघर्षविराम उल्लंघन किए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि स्थिति खतरनाक है और दोनों पक्षों को जनहानि का सामना करना पड़ रहा है।

इस बीच, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को नॉर्वे की विदेश मंत्री आइने मैरी एरिकसेन सोरीडे से फोन पर बात की और कश्मीर मुद्दे पर चर्चा की। कुरैशी ने नॉर्वे से भूमिका निभाने और जम्मू कश्मीर में प्रतिबंधों में ढील के लिए भारत पर दबाव बनाने का आग्रह किया।

सोरीडे ने कहा कि नॉर्वे, भारत और पाकिस्तान दोनों से तनाव कम करने का आग्रह करेगा। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के भारत सरकार के फैसले के बाद नयी दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच तनाव है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से स्पष्ट रूप से कहा है कि संबंधित मुद्दा भारत का आंतरिक मामला है।

टॅग्स :धारा ३७०पाकिस्तानकांग्रेसमोदी सरकारशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल