लाइव न्यूज़ :

'सर' नहीं 'भैया' कहिए?, पीएम मोदी ने महिला बूथ कार्यकर्ता से कहा-सबसे बड़ी ताकत, ढाल और प्रेरणा नारी शक्ति, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2025 20:48 IST

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होने हैं। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देगाने गाकर और थाली बजाकर लोकतंत्र के इस त्योहार को मनाने का आग्रह किया।नारी शक्ति मेरी सबसे बड़ी ताकत, ढाल और प्रेरणा है।बिहार 14 नवंबर को राजग की जीत का जश्न मनाने के मूड में है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार की एक महिला बूथ कार्यकर्ता से उन्हें 'सर' के बजाय 'भैया' कहकर संबोधित करने को कहा। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति उनकी सबसे बड़ी ताकत, ढाल और प्रेरणा है। मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि 14 नवंबर को राज्य में चुनाव के नतीजे घोषित होने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत के साथ बिहार एक और दिवाली मनाएगा और यह विजय सुनिश्चित करने में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। चुनावी राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘नमो ऐप’ के माध्यम से ऑनलाइन संवाद करते हुए, मोदी ने राज्य की महिलाओं से समूहों में बाहर निकल कर मतदान करने, गाने गाकर और थाली बजाकर लोकतंत्र के इस त्योहार को मनाने का आग्रह किया। मोदी ने कहा, "इस बार, बिहार में दो दिवाली होने वाली है।

सबसे पहले, लोगों ने जीएसटी के कारण नवरात्रि के पहले दिन दिवाली मनाई। अब, दिवाली 20 अक्टूबर को है, और हम उसे मनाने जा रहे हैं। लेकिन इस बार, बिहार 14 नवंबर को राजग की जीत का जश्न मनाने के मूड में है। इसमें बिहार की बहनें और बेटियां प्रमुख भूमिका निभाएंगी।" उन्होंने कहा, "नारी शक्ति मेरी सबसे बड़ी ताकत, ढाल और प्रेरणा है।’’

उन्होंने बिहार की सभी बहनों और माताओं से अपील की कि वे समूह में वोट डालने जाएं और लोकतंत्र का त्योहार मनाएं। प्रधानमंत्री ने बिहार में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से 23 अक्टूबर को भाई दूज पर अपने बूथ की सभी ‘बहनों’ के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने और अपने-अपने क्षेत्रों की 'लखपति दीदी' और 'ड्रोन दीदी' को सम्मानित करने के लिए भी कहा।

मोदी ने बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्र और बिहार की नीतीश कुमार सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर घर जाने को कहा और "एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार - इससे बनेगी सुशासन की सरकार" का नारा दिया। मोदी ने भोजपुरी में कार्यकर्ताओं का अभिवादन करने के बाद कहा, "जब हर बूथ मजबूत होता है, तभी पार्टी जीतती है।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "हर बूथ कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में मोदी है।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं के बारे में मतदाताओं को उनकी ओर से गारंटी देने को कहा। उन्होंने कहा, "बिहार के बूथ कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों के परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के वीडियो भी दिखाने और साझा करने चाहिए।"

मोदी ने दावा किया कि आज बिहार का युवा ‘जंगल राज’ के दौर में क्या हुआ था, उससे अनजान है जब राज्य में नक्सलवाद फैला हुआ था। उन्होंने ज़ोर दिया कि युवाओं को इसके बारे में बताया जाना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शासन के संदर्भ में कहा, "भाजपा कार्यकर्ताओं को बिहार भर में लगने वाली उन प्रदर्शनियों में युवाओं को ले जाना चाहिए, जिनमें ‘जंगल राज’ के दौरान हुए अत्याचारों को दिखाया गया है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, "उन लोगों को वापस सत्ता में आने का जोखिम नहीं ले सकते जो नक्सलवाद को फिर से सिर उठाने की अनुमति दे सकते हैं।

यह बिहार के लोगों के वोटों की शक्ति है जिसने राज्य को राजद और कांग्रेस की बुरी नजरों से बचाया है।” भाजपा ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 12 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को बक्सर से मैदान में उतारा गया है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नरेंद्र मोदीBJPपटना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारत अधिक खबरें

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी