मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर से भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी की, देखें सूची
By अनिल शर्मा | Published: January 15, 2023 07:28 AM2023-01-15T07:28:42+5:302023-01-15T07:39:39+5:30
गुजरात और राजस्थान में तापमान छह डिग्री तक गिर गए हैं। राजस्थान के चुरू में जहां न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है...

मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर से भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी की, देखें सूची
मौसम विभाग (आईएमडी) ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शीतलहर से भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के मंढोल गांव में रात भर भारी बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण पूरा उत्तर भारतीय क्षेत्र शनिवार को भीषण शीतलहर की चपेट में रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में 15-18 जनवरी तक भीषण शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है जबकि दिल्ली में 16-18 जनवरी और पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में 16-17 जनवरी तक इसके आसार हैं। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17-18 जनवरी तक शीतलहर रहने की संभावना है।
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत के राज्यों में बर्फीली हवाएं चालू हो गई हैं। गुजरात और राजस्थान में तापमान छह डिग्री तक गिर गए हैं। राजस्थान के चुरू में जहां न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है वहीं पिलानी और सीकर में भी यही स्थिति बनने जा रही है।