लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के नजदीकी वायुसेना बेस पर हमले की फिराक में जैश के आतंकी, एजेंसियां सतर्क, हाई अलर्ट जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2019 09:52 IST

इंटेलिजेंस एजेंसियों ने एक चेतावनी में बताया है कि जैश के 8-10 आतंकी जम्मू कश्मीर के निकट वायुसेना के बेस पर हमले की फिराक में हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने शीर्ष सरकारी सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे जैश ने पीएम नरेंद्र मोदी और एनएसए डोभाल को भी निशाने पर रखा है। जैश के 8-10 आतंकी जम्मू कश्मीर के निकट वायुसेना के बेस पर हमले की फिराक में हैं।

जम्मू कश्मीर के आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के बाद जैश-ए-मोहम्मद एक बड़े हमले की साजिश कर रहा है। बुधवार को इंटेलिजेंस एजेंसियों ने एक चेतावनी में बताया है कि जैश के 8-10 आतंकी जम्मू कश्मीर के निकट वायुसेना के बेस पर हमले की फिराक में हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने शीर्ष सरकारी सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारतीय वायुसेना के श्रीनगर, अवंतीपुरा, जम्मू, पठानकोट, हिंडोन बेस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा पर 24 घंटे नजर बनाए हुए हैं। यह अलर्ड जैश आतंकियों की गतिविधियों के बाद जारी किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक जैश ने पीएम नरेंद्र मोदी और एनएसए डोभाल को भी निशाने पर रखा है। बताया जा रहा है कि आईएसआई के साथ मिलकर जैश एक स्पेशल स्क्वॉड बना रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक सनसनीखेज हमले को अंजाम देने के लिए जैश और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने हाथ मिला लिया है।

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसी ने जैश के शमशेर वानी का एक इनपुट हासिल किया जिसमें सितंबर में एक बड़े हमले की योजना बनाई जा रही है। खतरे को देखते हुए 30 शहरों की पुलिस को अलर्ट भेज दिया गया है जिसमें जम्मू, अमृतसर, पठानकोट, जयपुर, गांधीनगर, कानपुर और लखनऊ शामिल हैं।

गौरतलब है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद जैश-ए-मोहम्मद बदला लेना चाहता था। आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के बाद जैश ने और बड़े हमले की योजना बनाना शुरू कर दिया है। पांच अगस्त के बाद से वो फिदायीन भेजने की कोशिश कर रहा है। 

पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम के सहयोग से आत्मघाती हमलावरों का एक बड़ा जत्था भारत में 12-13 सितंबर की रात को घुसने की फिराक में थे लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने उनके इस इरादे को विफल कर दिया।  

टॅग्स :जैश-ए-मोहम्मदजम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील