महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में निजी नर्सिंग होम का वार्ड ब्वॉय गिरफ्तार: पुलिस

By भाषा | Published: August 29, 2021 10:55 PM2021-08-29T22:55:56+5:302021-08-29T22:55:56+5:30

Ward boy of private nursing home arrested for sexually harassing woman: Police | महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में निजी नर्सिंग होम का वार्ड ब्वॉय गिरफ्तार: पुलिस

महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में निजी नर्सिंग होम का वार्ड ब्वॉय गिरफ्तार: पुलिस

यहां एक निजी नर्सिंग होम के वार्ड ब्वॉय को एक महिला मरीज का यौन उत्पीड़न करने और उसका गला घोंटने की कोशिश करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सिविल लाइंस थाने के एसएचओ उम्मेद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शौकीन त्यागी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह घटना शनिवार शाम की है जब आरोपी सिविल लाइंस पुलिस थाने के तहत आने वाली सर्कुलर रोड पर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती मरीज के कमरे में घुसा और उसका यौन शोषण किया। आरोपी ने महिला के विरोध करने पर उसका गला घोटने की कोशिश की लेकिन जब महिला ने शोर मचाया तो वह मौके से फरार हो गया था। एसएचओ ने कहा कि त्यागी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि हत्या के प्रयास के लिए धारा 307 सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ward boy of private nursing home arrested for sexually harassing woman: Police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :SHO