लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगों के मामलों में वांछित आरोपी बुलंदशहर से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 27, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर पुलिस ने पिछले साल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से जुड़े कई मामलों में वांछित 29 वर्षीय एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। वांछित आरोपी भगोड़ा घोषित था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश देव ने बताया कि पुलिस को शनिवार को सूचना मिली थी कि आरोपी मोहम्मद सलमान बुलंदशहर में है। इसके बाद उसे शहर के सिविल लाइंस इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी दिल्ली के उत्तरी घोंडा इलाके में यमुना विहार का रहने वाला है।

पिछले साल 24 फरवरी को लोग संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के विरोध में घोंडा में एकत्र हुए थे। देव ने दावा किया कि जब भीड़ हिंसक हो गई और संपत्ति को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया, तो सलमान भी उनके साथ हो गया और कई दुकानों तथा वाहनों में आग लगा दी। कुछ लोगों ने एक खास समुदाय के घरों पर भी गोलियां चलाईं।

पुलिस ने बताया कि गवाहों के बयान, वीडियो फुटेज और सह-आरोपियों के खुलासे से सलमान की पहचान हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल