असम में शांतिपूर्वक हो रहा मतदान

By भाषा | Published: April 6, 2021 03:37 PM2021-04-06T15:37:44+5:302021-04-06T15:37:44+5:30

Voting peacefully in Assam | असम में शांतिपूर्वक हो रहा मतदान

असम में शांतिपूर्वक हो रहा मतदान

गुवाहाटी, छह अप्रैल असम में कड़ी सुरक्षा के बीच 40 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्वक जारी है और मंगलवार को यहां अंतिम चरण में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मास्क पहले मतदाता विभिन्न मतदान केंद्रों के बाहर पंक्तियों में खड़े थे। आपस में दूरी बनाते हुए मतदाता यहां विशेष निशान पर खड़े होकर मतदान की अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। असम के 12 जिलों में मतदान हो रहा है।

जिन मतदाताओं के पास मास्क नहीं थे, उन्हें मास्क दिया जा रहा था। इसके अलावा मतदाताओं को प्लास्टिक के ‘डिस्पोजेबल’ दस्ताने भी दिए जा रहे थे। इसके बाद ही उन्हें मतदान केंद्रों में अंदर जाने की अनुमति दी जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि अभी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहले मतदाताओं को पौधों और वरिष्ठ नागरिकों का 'गमोसा' (पारंपरिक असमिया गमछा) के साथ अभिनंदन किया गया।

भाजपा के मंत्रियों हिमंत बिस्वा सरमा, चंद्र मोहन पटवारी, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और फणीभूषण चौधरी ने सुबह अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोट डाले। वे सभी इस चरण में चुनावी मैदान में हैं।

बीपीएफ मंत्रियों चंदन ब्रह्मा और प्रमिला रानी ब्रह्मा के अलावा बीपीएल प्रमुख हगराम मोहिलरी, कांग्रेस नेता रतुल पटवारी और अभिनेता कपिल बोरा ने भी वोट डाले।

वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर और ई-रिक्शा की व्यवस्था की गयी है।

मॉडल मतदान केंद्रों में बच्चों के खेलने का स्थान, बैठने की जगह, सेल्फी ज़ोन आदि बनाए गए हैं।

कुछ मतदान केंद्रों को बोतलों, प्लास्टिक आदि के साथ बनाए सजाया गया है।

कुछ मतदान केंद्रों को राज्य की बहु-सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हुए सजाया गया है।

मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Voting peacefully in Assam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे