कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए मतदान समाप्त, 96 फीसदी हुई वोटिंग, 19 अक्टूबर नतीजे होंगे घोषित

By रुस्तम राणा | Published: October 17, 2022 04:59 PM2022-10-17T16:59:51+5:302022-10-17T17:22:06+5:30

इस चुनाव से ये तो निश्चित है कि पार्टी में 22 साल बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है और 24 साल बाद कोई गांधी परिवार से बाहर का नया अध्यक्ष पार्टी को मिलने वाला है।  

Voting for the Congress presidential elections ends, to counting 19 October | कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए मतदान समाप्त, 96 फीसदी हुई वोटिंग, 19 अक्टूबर नतीजे होंगे घोषित

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए मतदान समाप्त, 96 फीसदी हुई वोटिंग, 19 अक्टूबर नतीजे होंगे घोषित

Highlightsमधूसूदन मिस्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 9,500 प्रतिनिधियों ने मतदान कियाउन्होंने कहा कुल मिलाकर, 96% मतदान राज्यों में हुआ24 साल बाद कोई गांधी परिवार से बाहर का नया अध्यक्ष पार्टी को मिलेगा

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए हो रहे मतदान समाप्त हो गए हैं। पार्टी सांसद शशि थरूर और दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कौन होगा पार्टी का नया अध्यक्ष, अब इसकी घोषणा 19 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आने के साथ होगी। 

9,500 प्रतिनिधियों ने मतदान किया

मतदान समाप्त होने के बाद कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने जानकारी देते हुए कहा कि आज 9,500 प्रतिनिधियों ने मतदान किया। कुल मिलाकर, 96% मतदान राज्यों में हुआ। उन्होंने कहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। 3 मतपेटियां प्राप्त हुई हैं। 87 लोगों ने एआईसीसी, दिल्ली में मतदान किया। 

24 साल बाद कोई गांधी परिवार से बाहर का नया अध्यक्ष बनेगा

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार खड़गे को एक तरह से गांधी परिवार का अनौपचारिक उम्मीदवार की तरह देखा जा रहा है तो वहीं शशि थरूर पार्टी जो 'पार्टी में बदलाव' लाने के उम्मीदवार के रूप में खुद को पेश किया है। बहरहाल, चुनाव से ये तो निश्चित है कि पार्टी में 22 साल बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है और 24 साल बाद कोई गांधी परिवार से बाहर का नया अध्यक्ष पार्टी को मिलेगा।  

राहुल गांधी ने बेल्लारी में किया मतदान

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मतदान किया। जबकि राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में अपना वोट डाला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में AICC कार्यालय में अपना मतदान किया। 

Web Title: Voting for the Congress presidential elections ends, to counting 19 October

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे