हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, IGMC अस्पताल में हुए भर्ती

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 9, 2018 09:53 PM2018-03-09T21:53:06+5:302018-03-09T21:53:06+5:30

हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को आज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इंडिया टीवी की खबर के मुताबिक सांस लेने में परेशानी के चलते उनको भर्ती करवाया गया है।

virbhadra singh admitted igmc shimla | हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, IGMC अस्पताल में हुए भर्ती

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, IGMC अस्पताल में हुए भर्ती

शिमला( 9 मार्च): हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को आज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इंडिया टीवी की खबर के मुताबिक सांस लेने में परेशानी के चलते उनको भर्ती करवाया गया है। उनको आज ही अचानक तबियत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

वहीं, खबर के मुताबिक डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को अब सामान्य बताया है। जबकि पूर्व सीएम के अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया और कुछ टेस्ट भी करवाए। साथ ही दवाएं भी शुरू कर दी हैं। डॉक्टरों की टीम उनका चैकअप कर रही है और कुछ टेस्ट भी किए जा रहे हैं।

 उनको सांस लेने में भी कुछ तकलीफ है। कहा जा रहा है कि पूर्व सीएम से मुलाकात करने के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज भी पहुंचे थे। मीडिया की खबरों के मुताबिक अस्पताल में वीरभद्र सिंह के साथ उनकी पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह भी अस्पताल में हैं। वहीं, राज्य पर्यटन निगम के पूर्व उपाध्यक्ष हरीश जनारथा भी मौजूद थे। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अभी आधिकारिक रूप से इस बात का ऐलान नहीं किया गया है कि पूर्व सीएम को आखिर क्या हुआ है।

Web Title: virbhadra singh admitted igmc shimla

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे