लाइव न्यूज़ :

CRPF जवानों ने कुछ ऐसे निभाया शहीद साथी के लिए भाई का फर्ज, मंडप संभाला, रस्में पूरी कीं; ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर कीं तस्वीरें

By आजाद खान | Updated: December 17, 2021 11:37 IST

सीआरपीएफ के जवानों ने अपने शहीद साथी की कमी को पूरा करने के लिए उनके परिवार वालों के सामने खड़े हो गए। यही नहीं इन जवानों ने शहीद साथी की बहन की शादी में शामिल होकर एक भाई की कमी को भी पूरा कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजब सीआरपीएफ के जवानों ने शहीद हुए साथी की बहन की शादी में पहुंचे तो माहौल भावुक हो गया।जवानों ने शादी में शामिल होकर मंडप पकड़ने की रस्म को अदा किया।शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह पिछले साल आतंकियों से मोर्चा संभालते हुए शहीद हुए थे।

भारत: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए शैलेंद्र प्रताप सिंह की बहन की शादी में जब उनके साथियों ने वहां पहुंचा तो पूरे घर का माहौल भावुक हो गया। देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' के जवानों ने अपने साथी के गैरमौजूदगी पर उसके परिवार वालों के साथ खड़ा हुए और उनका सहारा बने। बता दें कि शहीद हुए शैलेंद्र प्रताप सिंह की बहन की शादी होने वाली थी, ऐसे में एक बहन को अपने भाई की कमी नहीं खले इसलिए शादी के दिन शहीद के घर उसके साथी पहुंचे और भाई के कमी को पूरा कर दिया। गौरतलब है कि पिछले साल शैलेंद्र प्रताप सिंह आतंकियों से मोर्चा संभालते हुए शहीद हो गए थे। उनके इस शहादत पर पूरा गांव रोया था। 

कुछ ऐसे सीआरपीएफ जवानों ने निभाया भाई का फर्ज

शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह के साथी उसके घर के आसपास ही तैनात थे। जब उनके साथियों को शहीद शैलेंद्र की बहन की शादी का पता चला तो वे लोग अपने आप को रोक नहीं पाए और फिर अपने अन्य साथियों के साथ वे लोग शादी में पहुंचे। शादी में पहुंचकर उनलोगों ने मंडप पकड़ने की रस्म अदा किया। इसके साथ ही शहीद के साथियों ने दुल्हे और दुल्हन के साथ फोटो भी खिंचवाया और उसे घर से विदा भी किया। शहीद के साथियों को देख कर परिवार वाले खुश हो गए।

सोशल मीडिया पर खूब हुए चर्चे

सीआरपीएफ के जवानों के इस फर्ज को देख कर लोग भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर लोग फोटो शेयर कर अपनी-अपनी राय वयक्त की। बता दें कि जवानों की यह तस्वीरें सीआरपीएफ के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया था। कुछ लोगों ने इन तस्वीरों को देख कर इसे काफी अच्छा और सम्मानजनक बताया। बता दें कि साल 2008 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए शैलेंद्र प्रताप, बल की 110वीं बटालियन में तैनात थे। शहीद शैलेंद्र की कंपनी सोपोर में थी जब आतंकियों से मोर्चा लेते हुए उन्हें गोली लगी थी।

टॅग्स :भारतसीआरपीएफजम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे