जुमे की नमाज के बाद रांची में भड़की हिंसा, कई पुलिस कर्मी घायल, लगा कर्फ्यू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 10, 2022 08:02 PM2022-06-10T20:02:46+5:302022-06-10T20:02:46+5:30

नमाज के बाद सड़कों पर विरोध प्रदर्शन देखते ही देखते बेकाबू हो उठा। जमकर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी हुई। हिंसा में कई पुलिसकर्मियों समेत आम लोग घायल हुए हैं।

Violence erupts in Ranchi, Jharkhand after Friday prayers over controversy remarks, many police personnel injured, curfew imposed | जुमे की नमाज के बाद रांची में भड़की हिंसा, कई पुलिस कर्मी घायल, लगा कर्फ्यू

जुमे की नमाज के बाद रांची में भड़की हिंसा, कई पुलिस कर्मी घायल, लगा कर्फ्यू

Highlightsनमाज के बाद सड़कों पर विरोध प्रदर्शन देखते ही देखते बेकाबू हो उठाप्रदर्शन के दौरान जमकर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी हुई

रांची: नूपुर शर्मा के विवादित बयान से बिफरे झारखंड में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुमा पर अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन किया। इस दौरान राजधानी रांची के मेन रोड में मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करते हुए कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। स्थिती को बेकाबू होते देख रांची के मेन रोड स्थित सुजाता चौक से फिरायालाल चौक तक प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया गया है। 

बताया जाता है कि जुमा के नमाज के बाद उपद्रवियों ने हिंसा का नंगा नाच शुरू कर दिया था। नमाज के बाद सड़कों पर विरोध प्रदर्शन देखते ही देखते बेकाबू हो उठा। जमकर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी हुई। हिंसा में कई पुलिसकर्मियों समेत आम लोग घायल हुए हैं। एक दर्जन से अधिक घायलों को रिम्स पहुंचाया गया है। हालात को काबू करने के लिए प्रशासन ने रांची में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। 

वहीं, सड़क पर नहीं आने की घोषणा की जा रही है। डीसी छवि रंजन ने स्थिति नियंत्रण में होने की बात बताते हुए सभी से संयम बरतने की अपील की है। वहीं, महावीर मंदिर पर पत्थरबाजी करने के विरोध में हिंदू संगठन में सड़कों पर उतर आए हैं। रांची शहर में तनाव बढ़ने के बाद भारी तादाद में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रांची में सुबह से ही तनाव दिख रहा था। मुस्लिम समुदाय की ओर से दुकानें बंद रखी गईं थीं। दोपहर में नमाज के बाद सड़कों पर लोग निकलकर नारेबाजी करने लगे। अचानक प्रदर्शन उग्र हो गया। पुलिस प्रशासन की ओर से मेन रोड में जगह-जगह की गई बैरिकेडिंग को तोड़कर दिया गया। पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया। 

रांची में नमाज के बाद हिंसक झड़प के दौरान बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के काफिले पर हमला किया गया। प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके। पुलिस की मदद से मंत्री बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि नितिन नवीन पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने रांची गए थे। इसी दौरान उनपर हमला किया गया। भीड़ को उग्र होते देखकर पुलिस को मजबूरी में 10 राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। 

पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में कई पुलिस के जवाब घायल हो गए हैं। बेकाबू भीड़ ने पुलिस को निशाना बनाया जबकि आसपास की दुकानों और एक धार्मिक स्थल पर भी पत्थर फेंके। भीड को नियंत्रित करने के लिए आगे आई पुलिस को भी भागना पड़ा।

इस पथराव में डेली मार्केट थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर, कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल स्थिति बेकाबू है। स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। हंगामे के दौरान पुलिस कर्मी अखिलेश कुमार के पैर में गोली लगी है। बवाल के दौरान पुलिसकर्मी और उपद्रवियों को भी लगी गोली है। सभी अस्पताल भेजे गए हैं। 

मिली सूचना के अनुसार उपद्रवियों में शामिल एक की गोली लगने से मौत हुई है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी मौत की पुष्टी नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार विशेष समुदाय के उपद्रवियों ने करीब 25 राउंड गोलियां पुलिस पर चलाई हैं। पहले उपद्रवियों ने गोली चलाई। जिसके बाद डीसी के आदेश पर जवानों ने करीब 150 से अधिक राउंड गोलियां चलाई। कहा जा रहा है कि अगर पुलिस फायरिंग नहीं करती तो स्थिति और विकराल हो जाती।

Web Title: Violence erupts in Ranchi, Jharkhand after Friday prayers over controversy remarks, many police personnel injured, curfew imposed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे