विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ली, दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल बने

By भाषा | Published: May 26, 2022 12:41 PM2022-05-26T12:41:14+5:302022-05-26T12:45:00+5:30

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, दिल्ली से सांसद एवं विधायक और शहर की सरकार के शीर्ष नौकरशाह समारोह में शामिल हुए।

vinai-kumar-saxena-takes-oath-as-lg-of-delhi | विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ली, दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल बने

विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ली, दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल बने

Highlightsसक्सेना को दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।विनय कुमार सक्सेना ने अनिल बैजल का स्थान लिया है।बैजल ने 'निजी कारणों'' का हवाला देते हुए 18 मई को पद से इस्तीफा दे दिया था।

नई दिल्ली:विनय कुमार सक्सेना ने बृहस्पतिवार को यहां राज निवास में आयोजित एक समारोह में दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण की। सक्सेना (64) को दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, दिल्ली से सांसद एवं विधायक और शहर की सरकार के शीर्ष नौकरशाह समारोह में शामिल हुए। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष रहे सक्सेना को 23 मई को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था।

सक्सेना ने अनिल बैजल का स्थान लिया है, जिन्होंने ''निजी कारणों'' का हवाला देते हुए 18 मई को पद से इस्तीफा दे दिया था। सक्सेना कानपुर विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और उनके पास पायलट का लाइसेंस भी हैं।

उन्हें मार्च 2021 में भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर समारोहों के आयोजन के लिए बनाई गई राष्ट्रीय समिति का सदस्य नियुक्त किया गया था। उन्हें नवंबर 2020 में, 2021 के लिए पद्म पुरस्कार चयन पैनल के सदस्य के रूप में नामित किया गया था।

Web Title: vinai-kumar-saxena-takes-oath-as-lg-of-delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे