लाइव न्यूज़ :

भय्यू महाराज: कैसे भूलेंगे वो प्यारी मुस्कान?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 13, 2018 07:16 IST

49 वर्षीय भय्यू महाराज ने मंगलवार (12 जून) को अपने आवास पर सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Open in App

विकास मिश्रा

मेरी आँखों के सामने तो बस भय्यू महाराज की वो प्यारी मुस्कान तैर रही है जो हर किसी को अपना बना लेती थी।

 उनका सानिध्य मुझे खूब मिला और कई लंबी यात्राएं भी उनके साथ की। वे बड़ी तेज रफ्तार गाड़ी चलाते थे। इतनी तेज कि साथ बैठे व्यक्ति की जान सूखने लगे।

पहली यात्रा में जब मैंने कहा कि आप इतनी रफ्तार में गाड़ी क्यों चलाते हैं तो उन्होंने कहा था- "दादा भाई जिंदगी छोटी है और काम बहुत है।"

 नागपुर आ जाने के बाद उनसे मुलाकातें कम हो गई थीं लेकिन संवाद अटूट रहा। महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर बेचैन रहते थे। वो चाहते थे कि हर व्यक्ति खुशहाल रहे।

 इंदौर के उनके आश्रम में हर रोज हजारों लोग अपनी समस्याएं लेकर आते थे। वे हर किसी से मिलते, समस्याएं सुनते, निदान सुझाते। कुछ आध्यात्मिक और कुछ व्यवहारिक। 

चेहरा पढ़ लेने की अदभुत क्षमता थी उनमें। वे कुछ ऐसा बता देते कि सामने वाला अचंभित रह जाए। मैं नही जानता कि ऐसा वे कैसे कर पाते थे लेकिन इतना कह सकता हूँ कि वे अदभुत प्रतिभा के धनी थे। इसीलिए  तो उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी!

किसी पर नाराज होते नहीं देखा उन्हें। वे तो बस मोहब्बत बांटने आए थे। उनकी मौत ने मुझे भीतर तक हिला दिया है। तब से यही सोच रहा हूँ कि दूसरों की समस्याएं सुलझाने वाले भय्यू महाराज कौन सी ऐसी समस्या में उलझ गए कि जिंदगी बेगानी हो गई?

पहली पत्नी की मौत के बाद हमने उन्हें टूटते देखा था। उनकी चिंता थी कि बिटिया कुहू को मां का प्यार कैसे मिलेगा? उन्होंने दूसरी शादी कि तो ऐसा लगा कि जिंदगी पटरी पर लौट आई है।

आज खबर आई कि उन्होंने खुद को गोली मार ली है तो पहला सवाल मन में यही उठा कि जो शख्स दूसरों की जिंदगी रोशन कर रहा था उसने अपनी जिंदगी क्यों समाप्त कर ली?

हम जिस भय्यू महाराज को जानते रहे हैं वह तो मैदान जीतने वाला मजबूत शख्स था...!

(लेखक लोकमत समाचार के संपादक हैं।)

टॅग्स :भय्यू महाराजमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम