लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: विजय माल्या ने फिर मांगी केंद्र सरकार से मदद, कहा- 'लॉकडाउन के बावजूद अपने कर्मचारियों को दे रहा हूं वेतन'

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 31, 2020 11:55 IST

विजय माल्या (Vijay Mallya) द्वारा हाल ही में किए गए ट्वीट में उधार ली गई राशि का 100 प्रतिशत बैंकों को वापस करने की बात कही गई है। इसमें ये भी कहा गया है कि बैंक पैसे वापस लेने में किसी तरह की कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविजय माल्या ने कहा- किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा उधार ली गई राशि का 100 प्रतिशत भुगतान करने के लिए तैयार हूं।विजय माल्या का ट्वीट- लॉकडाउन की वजह से काम ठप, फिर भी अपने कर्मचारियों को दे रहा हूं पैसा।

नई दिल्ली: भारत में भगोड़े घोषित किए जा चुके शराब कारोबारी विजय माल्या (Vijay Mallya) एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। दरअसल, इस बार फिर उन्होंने कहा है कि वो किंगफिशर एयरलाइंस का पूरा कर्ज उतारने को तैयार हैं, लेकिन बैंक और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनकी मदद नहीं कर रहे हैं। माल्या द्वारा हाल ही में किए गए ट्वीट में उधार ली गई राशि का 100 प्रतिशत बैंकों को वापस करने की बात कही गई है। इसमें ये भी कहा गया है कि बैंक पैसे वापस लेने में किसी तरह की कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। विजय माल्या ने ट्वीट कर लिखा, 'किंग फिशर एयरलाइंस द्वारा उधार ली गई राशि का 100 प्रतिशत भुगतान करने के लिए मैंने बैंकों को बार-बार प्रस्ताव दिए हैं। न तो बैंक पैसे लेने को तैयार हैं और न ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मेरे अटैचमेंट को रिलीज करने के लिए तैयार हैं, जो उन्होंने बैंकों के इशारे पर अटैच की थी। मुझे उम्मीद है कि संकट के इस समय पर वित्त मंत्री मेरी बात सुनेंगी।' 

इसके अलावा माल्या ने एक और ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस (Coronavirus) की बात की है। माल्या ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पूरे देश को भारत सरकार ने लॉकडाउन कर दिया है। ऐसा कभी किसी ने नहीं सोचा था। इसका हम सम्मान करते हैं। मगर इसके कारण मेरी सभी कंपनियों का काम ठप हो गया है। सभी तरह की मैन्युफैक्चरिंग भी बंद है। इसके बावजूद हम अपने कर्मचारियों को घर नहीं भेज रहे हैं और उसकी कीमत चुका रहे हैं। हमारी मदद सरकार को करनी होगी।'

उन्होंने लोगों से घर में रहने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की और कहा कि वह भी ऐसा ही कर रहे हैं।

आपको बता दें कि कोविड-19 (COVID-19) ने पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इसकी चपेट में आने के कारण कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं, जबकि कई अभी भी संक्रमित हैं। भारत में भी इस महामारी का प्रकोप जारी है। इसकी वजह से देश में अब तक कुल 1251 संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 32 लोगों की मौत हो चुकी है और 102 ठीक हो गए हैं।

टॅग्स :विजय माल्याकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश मंत्रालय ने ललित मोदी-माल्या वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी, प्रत्यर्पण प्रयासों को दोहराया

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया