नीतीश कुमार पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कसा तंज, दी "गयासुर" प्रवृति त्यागने की सलाह

By एस पी सिन्हा | Published: January 21, 2023 07:51 PM2023-01-21T19:51:54+5:302023-01-21T19:52:46+5:30

नीतीश कुमार के समाधान यात्रा पर तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि गया के विकास के लिए मुख्यमंत्री को पहले "गयासुर" की प्रवृति का त्याग करना पड़ेगा।

Vijay Kumar Sinha taunted Nitish Kumar advised him to give up Gayasur tendency | नीतीश कुमार पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कसा तंज, दी "गयासुर" प्रवृति त्यागने की सलाह

नीतीश कुमार पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कसा तंज, दी "गयासुर" प्रवृति त्यागने की सलाह

Next
Highlightsबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाधान यात्रा के क्रम में आज गया गए हुए हैं।विजय सिन्हा ने कहा कि गया जाने से पहले मुख्यमंत्री को गयासुर की प्रवृति का त्याग करना चाहिए था।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि और कुछ नहीं तो नीतीश कुमार जीतनराम मांझी के वादे को ही पूरा कर दिए होते।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाधान यात्रा के क्रम में आज गया गए हुए हैं। वहीं, नीतीश कुमार के समाधान यात्रा पर तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि गया के विकास के लिए मुख्यमंत्री को पहले "गयासुर" की प्रवृति का त्याग करना पड़ेगा।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गया के विकास के साथ साथ पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के उस बयान को भी याद दिलाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ दिन और मुख्यमंत्री रह गए होते तो गया का विकास कर दिए होते।

विजय सिन्हा ने कहा कि गया जाने से पहले मुख्यमंत्री को गयासुर की प्रवृति का त्याग करना चाहिए था। गया जिले के लोग आज भी भय और आतंक के साये में जिने को विवश हैं। उन्होंने मांझी के उस बयान की याद दिलाई जिसमें जीतन राम मांझी ने कहा था कि अगर वे कुछ दिन और मुख्यमंत्री रह गए होते तो गया के तपोवन को बोधगया से सुंदर बना दिए होते।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि और कुछ नहीं तो नीतीश कुमार जीतनराम मांझी के वादे को ही पूरा कर दिए होते। गया के बांके बाजार प्रखंड के सैकड़ों किसान पिछले 13 दिन से धरना पर बैठे हैं, उम्मीद थी की मुख्यमंत्री उनसे मुलाकात करते और उनकी बात को सुनते। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। 

उन्होंने कहा कि किसानों को लेकर नीतीश कुमार की घृणा जगजाहिर हो चुकी है। बक्सर में किसानों से मिलना उचित नहीं समाझा। आखिर किस बात का समाधान निकाल रहे हैं? नीतीश कुमार इस पिकनिक यात्रा को समाधान यात्रा का नाम देना बंद करें।

इस दौरान विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि उनके शिक्षा मंत्री का ध्यान शिक्षा पर कम, जातिय और धार्मिक उन्माद फैलाने में ज्यादा लगे हैं। शिक्षा मंत्री लोगों का ध्यान शिक्षा की बदहाली से हटाने का खेल खेल रहे हैं। 

नेता प्रतिपक्ष ने बिहार में बढ़ते अपराध और गिरती विधि व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने पटना के फुलवारीशरीफ, किशनगंज, नालंदा और मोतिहारी में हुई आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए पूछा है कि क्या इन परिवारों का समाधान होगा?

उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का तांडव चरम पर है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके युवराज तेजस्वी यादव सत्ता सुख भोगने में इस कदर मगन हैं कि जनता की चीख सुनाई नहीं देती। हत्या, अपहरण और बलाकार आये दिन हो रहे हैं लेकिन सीएम और उनके युवराज जनता के पैसे से पिकनिक मनाने में लगे हैं।"

Web Title: Vijay Kumar Sinha taunted Nitish Kumar advised him to give up Gayasur tendency

भारत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा लाइक करे