बिहार जल रहा है और मुख्यमंत्री देशाटन कर रहे हैं, विजय कुमार सिन्हा ने कहा-केजरीवाल मॉडल पर काम कर रहे हैं नीतीश

By एस पी सिन्हा | Published: May 22, 2023 05:08 PM2023-05-22T17:08:09+5:302023-05-22T17:10:35+5:30

बिहारः नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में 1000 करोड़ के घोटाले को विधानसभा के पटल पर आने से रोका गया।

Vijay Kumar Sinha said Nitish Kumar is working on Kejriwal model Bihar is burning and Chief Minister is doing Deshatan | बिहार जल रहा है और मुख्यमंत्री देशाटन कर रहे हैं, विजय कुमार सिन्हा ने कहा-केजरीवाल मॉडल पर काम कर रहे हैं नीतीश

विपक्ष के अधिकार को रोका जा रहा है।

Highlightsविपक्षी नेताओं से लेकर पत्रकारों की आवाज को सरकार दबाने में जुटी है।विजय सिन्हा ने कहा कि अरे भाई ...बिहार के अंदर आपातकाल है। विपक्ष के अधिकार को रोका जा रहा है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्ष को एकजुट करने के प्रयास पर भाजपा ने तंज कसते हुए बिहार की उपेक्षा का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार जल रहा है और हमारे मुख्यमंत्री देशाटन कर रहे हैं। भला इससे बिहार का क्या भला होने वाला है?

 

नीतीश कुमार भी अब केजरीवाल मॉडल पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में आपातकाल है। यहां विपक्षी नेताओं से लेकर पत्रकारों की आवाज को सरकार दबाने में जुटी है। नीतीश सरकार पत्रकारों मुंह बंद रखने की कोशिश कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में 1000 करोड़ के घोटाले को विधानसभा के पटल पर आने से रोका गया।

मुख्यमंत्री जी आपने क्यों नहीं आने दिया? तकनीकी रूप से आप और केजरीवाल जी भ्रष्टाचार को एक नया स्वरूप दिए हैं। आप देश की जनता को भरमाने के लिए आपातकाल का नाम दे रहे हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि अरे भाई ...बिहार के अंदर आपातकाल है। विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

विपक्ष के अधिकार को रोका जा रहा है। विपक्ष को पारदर्शिता के साथ निरीक्षण का अधिकार नहीं दे रहे हैं। सुरक्षा नहीं दे रहे हैं। दूसरी तरफ पत्रकारों को भयभीत कर रहे हैं, जो पत्रकार आवाज उठाता है, उसे डराया जाता है। मुकदमा किया जाता है। विज्ञापन रोकने की धमकी दी जाती है।

आज बिहार के अंदर अराजकता का माहौल है। विजय सिन्हा ने कहा कि आज बिहार के कई जिलों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पेयजल नहीं मिल रहा। हर घर नल के जल के लिए 27000 करोड रुपए खर्च किए गए। उसमें लूट की खुली छूट दी गई। उसी का परिणाम दिख रहा है।

गर्मी में जल का संकट है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी आप बिहार में आग लगाकर देश को बचाने का नाटक बंद करिए। अपने बिहार को संभालिए। आप आधे दर्जन मंत्री को लेकर जो देशाटन कर रहे हैं, उससे बिहार के पैसे की बर्बादी हो रही है। आप एक भी सवाल का जवाब नहीं देते हैं, क्योंकि आपके पास हिम्मत ही नहीं है।

Web Title: Vijay Kumar Sinha said Nitish Kumar is working on Kejriwal model Bihar is burning and Chief Minister is doing Deshatan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे