विधायक अवधेश सिंह के उल्टा झंडा फहराने का वीडियो वायरल

By भाषा | Published: August 18, 2021 09:30 PM2021-08-18T21:30:40+5:302021-08-18T21:30:40+5:30

Video of MLA Awadhesh Singh hoisting the flag upside down goes viral | विधायक अवधेश सिंह के उल्टा झंडा फहराने का वीडियो वायरल

विधायक अवधेश सिंह के उल्टा झंडा फहराने का वीडियो वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉक्टर अवधेश सिंह का स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उल्टा झंडा फहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ,"जिन्होंने कभी तिरंगे का सम्मान ही नहीं किया, उन्हें क्या पता- तिरंगा कैसे फहराया जाता है। मोदी जी का संसदीय क्षेत्र और उनके अपने लोग।" विधायक सिंह ने दावा किया, ‘‘यह एक अधूरा सत्य है। सच्चाई यह है कि कार्यक्रम के संयोजक द्वारा किये ध्वजारोहण में तिरंगा उल्टा था। मैं जब कार्यक्रम में पहुंचा तो राष्ट्रगान प्रारम्भ हो चुका था। राष्ट्रगान के तुरंत बाद जैसे ही मैंने देखा कि तिरंगा उल्टा है, मैंने तुरंत नाराजगी व्यक्त की और तिरंगा सही कराया। इस बात को वीडियो में नहीं दिखाया जा रहा है और उसे ‘एडिट’ कर दिखाया जा रहा है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग फेसबुक और व्हाट्सऐप पर अधूरा सत्य दिखा रहे हैं और विपक्ष को कोई मुद्दा मिल नही रहा है इसलिए इस तरह के मुद्दों को हवा दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Video of MLA Awadhesh Singh hoisting the flag upside down goes viral

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :MLA