वीडियो: संजय सिंह की गिरफ्तारी को केजरीवाल ने बताया अवैध, देखिए किसने क्या कहा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: October 4, 2023 08:36 PM2023-10-04T20:36:22+5:302023-10-04T20:37:46+5:30

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले के संबंध में अपने नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बुधवार को कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दावा किया कि यह कार्रवाई भाजपा की हताशा को दर्शाती है।

Video Kejriwal called Sanjay Singh's arrest illegal, see who said what | वीडियो: संजय सिंह की गिरफ्तारी को केजरीवाल ने बताया अवैध, देखिए किसने क्या कहा

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह (फाइल फोटो)

Highlightsआम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार कियासंजय सिंह के घर पहुंचे विपक्षी पार्टियों के नेताकेजरीवाल ने संजय सिंह की गिरफ्तारी को पूरी तरह अवैध बताया

नई दिल्ली: बुधवार, 4 अक्टूबर की शाम को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को कई घंटों की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ़्तार कर लिया। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले के संबंध में अपने नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बुधवार को कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दावा किया कि यह कार्रवाई भाजपा की हताशा को दर्शाती है, क्योंकि यह (भाजपा) विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' से पराजित होने जा रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संजय सिंह की गिरफ्तारी को पूरी तरह अवैध बताया।

RJD सांसद मनोज झा ने AAP सांसद संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह से कहा, "कोई चिंता नहीं करनी है।" मनोज झा ने कहा, "संजय सिंह जी की गिरफ्तारी ED ने नहीं की है, उन्हें भाजपा की इकाई ने गिरफ्तार किया है जिसमें ED, IT और CBI शामिल है। काले दिन शुरू हो गए हैं...तानाशाही के इस युग में, जो डर गया वो मर गया। तानाशाह खुद डरे हुए हैं। इस डर का जवाब जल्द ही दिया जाएगा।"

आप सांसद संजय सिंह की मां राधिका सिंह ने कहा, "एक निर्दोष व्यक्ति को इस प्रकार से गिरफ्तार करना गुनाह है। मेरा बेटा निर्दोष है, इतना ईमानदार लड़का मैंने नहीं देखा है... ये सारे आरोप बेबुनियाद हैं।"

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, "विपक्ष के लोग शासन की व्यवस्था में राज करने और अपने घर परिवार को बेहतर करने के लिए आए हैं। ये मोदी सरकार है जिसने तय किया है कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। देश की जांच एजेंसियां भारत के नियम और कानून के तहत बनाई गई है ताकि देश में भ्रष्टाचार न हो। भ्रष्टाचार करने के लिए इन्हें हमने नहीं कहा है अगर भ्रष्टाचार किया है तो जांच भी होगी और सजा भी होगी।"

आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बीजेपी नेता आरपी सिंह ने कहा, ''...जिस तरह से उन्होंने घोटाले और भ्रष्टाचार किए, अंत में यही होने वाला है... हम कई दिनों से कह रहे हैं कि ये सब वे इसमें शामिल हैं...अब संजय सिंह को जवाब देना होगा कि पैसा कहां गया।''

AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर उनकी पत्नी अनिता सिंह ने कहा, "पूछताछ की गई, छानबीन की गई उन्हें(ED) कुछ भी नहीं मिला। उनपर(ED) गिरफ़्तारी का दबाव था और उन्होंने गिरफ़्तार किया। उन्होंने(संजय सिंह) कहा कि तुम एक बहादुर व्यक्ति की बहादुर पत्नी हो इसलिए तुम हिम्मत मत हारना।"

Web Title: Video Kejriwal called Sanjay Singh's arrest illegal, see who said what

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे