लाइव न्यूज़ :

वीडियोः सीएम शिवराज ने पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी दशमत के पैर धोकर मांगी माफी, कहा- आपकी पीड़ा बाँटने का यह प्रयास है

By अनिल शर्मा | Updated: July 6, 2023 12:59 IST

पीड़ित आदिवासी के पैर धोने का वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा- 'यह वीडियो मैं आपके साथ इसलिए साझा कर रहा हूँ कि सब समझ लें कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है, तो जनता भगवान है। किसी के साथ भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।'

Open in App
ठळक मुद्देपेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी दशमत रावत से मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने आवास पर मुलाकात की।मुख्यमंत्री ने पीड़ित आदिवासी दशमत के पैर धोए और उनसे माफी मांगी।वीडियो साझा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे लिए जनता भगवान है।

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सीधी के पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी दशमत रावत से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की और उसके पैर धोकर माफी मांगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मन दुखी है दशमत जी..यह पीड़ा बांटने का प्रयास है। आपसे माफी भी माँगता हूँ, मेरे लिए जनता ही भगवान है!

मुख्यमंत्री शिवराज ने पीड़िता आदिवासी के पैर धोने का वीडियो अपने ट्विटर खाते पर साझा किया है। शिवराज सिंह ने कहा कि किसी के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लिखा- 'यह वीडियो मैं आपके साथ इसलिए साझा कर रहा हूँ कि सब समझ लें कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है, तो जनता भगवान है। किसी के साथ भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।' मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर नागरिक का सम्मान मेरा सम्मान है।

गौरतलब है कि आदिवासी रावत पर पेशाब करने का आरोपी प्रवेश शुक्ला गिरफ्तार हो चुका है। पेशाब कांड का वीडियो मंगलवार, 4 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें आरोपी को आदिवासी व्यक्ति के चेहरे पर पेशाब करते देखा गया। आरोपी और पीड़ित की पहचान सामने आने के बाद मामले ने ज्यादा तुल पकड़ लिया जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।

 शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट किया- ''सीधी जिले का एक वायरल वीडियो मेरे संज्ञान में आया है...मैंने प्रशासन को दोषी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने और एनएसए लगाने के निर्देश दिए हैं।'' मुख्यमंत्री ने आनन-फानन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया जिसमें उन्होंने कहा कि 'हम उसे किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। आरोपी को ऐसी सजा दी जाएगी जो उदाहरण बने। अपराधी केवल अपराधी होता है, उसकी कोई जाति, धर्म या पार्टी नहीं होती। सीधी मामले को लेकर मैंने निर्देश दिए हैं।'

आरोपी प्रवेश शुक्ला को मध्य प्रदेश पुलिस ने मंगलवार रात ही गिरफ्तार कर लिया। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्ला के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया था। जिसके बाद बुधवार शाम आरोपी के एक घर पर बुलडोजर चला दिया गया।

 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानसीधीMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी