लाइव न्यूज़ :

Video: बसपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी संयोजक रामजी गौतम और सीताराम का मुंह किया काला, जूते-चप्पल की माला पहनाकर गधे पर घुमाया

By स्वाति सिंह | Updated: October 22, 2019 14:20 IST

इस घटना के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती का गुस्सा कांग्रेस पर फूटा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मायावती ने लिखा 'कांग्रेस पार्टी ने पहले राजस्थान में बीएसपी विधायकों को तोड़ा और अब मूवमेन्ट को अघात पहुँचाने के लिए वहाँ वरिष्ठ लोगों पर हमला करवा रही है

Open in App
ठळक मुद्देरामजी गौतम और प्रदेश प्रभारी सीताराम को बसपा के नाराज कार्यकर्ताओं ने मुंह काला कर गधों पर बैठाकर घुमाया।यह पूरा घटनाक्रम मंगलवार सुबह जयपुर स्थित बसपा पार्टी मुख्यालय पर हुआ।

राजस्थान में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक रामजी गौतम और प्रदेश प्रभारी सीताराम को बसपा के नाराज कार्यकर्ताओं ने बनीपार्क स्थित प्रदेश कार्यालय पर मुंह काला करके गधों पर बैठाकर घुमाया। यह पूरा घटनाक्रम मंगलवार सुबह जयपुर स्थित बसपा पार्टी मुख्यालय पर हुआ।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश से जयपुर पहुंचे नेशनल राष्ट्रीय संयोजक समेत दो पार्टी पदाधिकारियों को कुछ बसपा कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। इतना ही गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दोनों के मुंह पर कालिख पोत कर दोनों के गले में जूते-चप्प्ल की माला भी पहनाई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनपर टिकट बेचने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए इस घटना को अंजाम दिया है। 

इस घटना के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती का गुस्सा कांग्रेस पर फूटा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मायावती ने लिखा 'कांग्रेस पार्टी ने पहले राजस्थान में बीएसपी विधायकों को तोड़ा और अब मूवमेन्ट को अघात पहुँचाने के लिए वहाँ वरिष्ठ लोगों पर हमला करवा रही है जो अति-निन्दनीय व शर्मनाक है। कांग्रेस अम्बेडकरवादी मूवमेन्ट के खिलाफ काफी गलत परम्परा डाल रही है जिसका जैसे को तैसा जवाब लोग दे सकते हैं।'

बता दें कि इस विवाद कुछ की शुरूआत तब हुई जब बीते दिनों बसपा के छह विधायक कांग्रेस में शामिल हुए। इस बात से नाराज कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बसपा में टिकट बेचे जाते है। बसपा से चुनाव जीते विधायक राजेन्द्र गुढा ने भी आरोप लगाए थे कि बसपा में टिकट बेचे जाते है। 

टॅग्स :बहुजन समाज पार्टी (बसपा)राजस्थानमायावतीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह