विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पठान के गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका पादुकोण के भगवा पहनावे पर जताई नाराजगी, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Published: December 15, 2022 02:25 PM2022-12-15T14:25:49+5:302022-12-15T14:27:43+5:30

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गाने के बोल के साथ दीपिका की ड्रेस के रंग की आलोचना की गई है।

VHP fumes over Deepika's saffron dress in Pathaan song Besharam Rang | विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पठान के गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका पादुकोण के भगवा पहनावे पर जताई नाराजगी, देखें वीडियो

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पठान के गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका पादुकोण के भगवा पहनावे पर जताई नाराजगी, देखें वीडियो

Highlightsवीडियो में विनोद बंसल ने फिल्म निर्माताओं और फिल्म के सितारों पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि इस्लाम को मानने वाले पठान क्या ऐसे दृश्य मुस्लिम चिन्हों के साथ किसी महिला के साथ फिल्मा सकते हैं!उन्होंने शाहरुख खान के वैष्णो देवी जाने पर भी आपत्ति जताई और कहा कि यह देवी का अपमान है।

नई दिल्ली:शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, फिल्म का गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज हुआ है, जिसमें दीपिका पादुकोण भी हैं। गाने के रिलीज होने के बाद से ही इसकी मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित हिंदू संगठन आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने गाने के दौरान दीपिका द्वारा पहने गए भगवा परिधान पर आपत्ति जताई है।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गाने के बोल के साथ दीपिका की ड्रेस के रंग की आलोचना की गई है। वीडियो में विनोद बंसल ने फिल्म निर्माताओं और फिल्म के सितारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "इस्लाम को मानने वाले पठान क्या ऐसे दृश्य मुस्लिम चिन्हों के साथ किसी महिला के साथ फिल्मा सकते हैं! लव जेहादियों के बेहूदेपन की भी हद है!"

उन्होंने आगे लिखा, "भगवा को बेशर्म बता एक हिंदू महिला को भगवा लंगोट पहना कर इस्लामिक जिहादियों की कठपुतली बनते हुए दिखाना क्या बोल्ड सीन है? हिंदुद्रोह की भी हद है! बॉलीवुड को बदनाम कर उसको कलंकित करने वाले इन भाईजानों और टुकड़े-टुकड़े गैंग को हिंदू समाज अब और नहीं झेल पाएगा।" उन्होंने शाहरुख खान के वैष्णो देवी जाने पर भी आपत्ति जताई और कहा कि यह देवी का अपमान है।

बताते चलें कि बुधवार को वीर शिवाजी ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के विरोध में सड़कों पर उतरकर मुख्य अभिनेता शाहरुख खान का पुतला फूंका। फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गाने की सामग्री ने हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम हैं।

Web Title: VHP fumes over Deepika's saffron dress in Pathaan song Besharam Rang

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे