कांग्रेस पदाधिकारियों व विधायकों से चर्चा करेंगे वेणुगोपाल, माकन
By भाषा | Updated: July 24, 2021 23:52 IST2021-07-24T23:52:33+5:302021-07-24T23:52:33+5:30

कांग्रेस पदाधिकारियों व विधायकों से चर्चा करेंगे वेणुगोपाल, माकन
जयपुर, 24 जुलाई कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल व अजय माकन रविवार को यहां कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का दौरा करेंगे।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में सरकार के मंत्री, विधायक व राज्य कार्यसमिति पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। पार्टी महासचिव उनके साथ चर्चा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल के विस्तार व बदलाव तथा राजनीतिक नियुक्तियों की अटकलों के बीच पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल व राजस्थान प्रभारी अजय माकन शनिवार रात जयपुर पहुंचे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।