लाइव न्यूज़ :

वीरप्पन का किया था एनकाउंटर, गृह मंत्री शाह ने विजय कुमार को दी बड़ी जिम्मेदारी, सुरक्षा सलाहकार नियुक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2019 14:36 IST

आधिकारिक आदेश में कहा गया कि 1975 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और वामपंथ कट्टरवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित राज्यों के बारे में मंत्रालय को सुरक्षा संबंधी मामलों पर सलाह देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से तीन दिसम्बर को 67 वर्षीय कुमार की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया।कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक, हैदराबाद में राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के निदेशक रहे चुके है।

पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य के राज्यपाल के पूर्व सलाहकार के. विजय कुमार को केन्द्रीय गृह मंत्रालय में वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है।

आधिकारिक आदेश में कहा गया कि 1975 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और वामपंथ कट्टरवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित राज्यों के बारे में मंत्रालय को सुरक्षा संबंधी मामलों पर सलाह देंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से तीन दिसम्बर को 67 वर्षीय कुमार की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया जिसके मुताबिक वह एक वर्ष तक इस पद पर रहेंगे। कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक, हैदराबाद में राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के निदेशक रहे चुके है।

सबसे अधिक चर्चा में वह तमिलनाडु पुलिस के विशेष कार्य बल के प्रमुख के रूप में रहे, जिसने 2004 में उनके नेतृत्व में वीरप्पन को मारा गिराया था। सीआरपीएफ के डीजी पद से 2012 में सेवानिवृत्त होने के बाद कुमार को गृह मंत्रालय में वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार (एलडब्ल्यूई) नियुक्त किया गया था। उस समय राजनाथ सिंह गृह मंत्री थे।

टॅग्स :मोदी सरकारधारा ३७०जम्मू कश्मीरअमित शाहतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया