VIDEO: वैष्णो देवी मार्ग में भूस्खलन, बैटरी कार सेवा स्थगित, तीर्थयात्रा पुराने मार्ग से...
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2025 20:45 IST2025-06-23T20:42:46+5:302025-06-23T20:45:37+5:30
Vaishno Devi Landslide: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर सोमवार को भूस्खलन हो गया जिसके कारण बैटरी कार सेवा को स्थगित करना पड़ा।

VIDEO: वैष्णो देवी मार्ग में भूस्खलन, बैटरी कार सेवा स्थगित, तीर्थयात्रा पुराने मार्ग से...
Vaishno Devi Landslide: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर सोमवार को भूस्खलन हो गया जिसके कारण बैटरी कार सेवा को स्थगित करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रा अब पुराने मार्ग से संचालित की जा रही है और बिना किसी व्यवधान के जारी है। अधिकारियों ने बताया कि हिमकोटी मार्ग पर ‘सत्या व्यू प्वाइंट’ के पास जिस समय भूस्खलन हुआ तब वहां श्रद्धालुओं की आवाजाही नहीं थी। उन्होंने बताया कि श्राइन बोर्ड ने तुरंत अपने कर्मियों और मशीनों को 30 फुट से अधिक क्षेत्र में फैले मलबे को साफ करने के काम में लगा दिया।
#BreakingNews | वैष्णो देवी के रूट में भूस्खलन, भवन बैटरी कार मार्ग पर भूस्खलन #VaishnoDevi#LandSlides@ShobhnaYadavapic.twitter.com/A4LMmuyOO5
— Zee News (@ZeeNews) June 23, 2025
माँ वैष्णो देवी के भवन से पहले रास्ते मे भयंकर लैंडस्लाइड हुआ है,लगातार बारिश के चलते पहाड़ से काफ़ी मलबा बहकर रास्ते में आ गया l इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माँ वैष्णो देवी के दर्शन करने उनके दरबार पहुँच रहे है अचानक हुए इस लैंडस्लाइड से वहां अफरा-तफरी मच गई pic.twitter.com/RFi8Yqt4Ml
— Anuj chaudharyy ..Newsपोस्ट (@anujchnewspost) June 23, 2025