लाइव न्यूज़ :

Vaccination Update: कोरोना के खिलाफ जंग की रफ्तार तेज, टूटा रिकॉर्ड, एक सप्ताह में लगाए गए 4 करोड़ डोज

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 26, 2021 11:54 IST

भारत में वैक्सीनेशन की रफ्तार अब जोर पकड़ने लगी है । देश में एक सप्ताह में करीब 4 करोड़ वेक्सीनेशन की डोज लगाई गई है । सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने वाले राज्यों में यूपी सबसे ऊपर है ।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार जुलाई औऱ अगस्त में 20 करोड़ और 30 करोड़ डोज उपलब्ध कराएगी एक सप्ताह में देश में लगे 4 करोड़ वैक्सीन के डोज उत्तर प्रदेश राज्य में सबसे ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई गई

दिल्ली :  विश्वभर में कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैज्ञानिक और डॉक्टर्स वैक्सीनेशन को सबसे जरूरी मान रहे हैं । भारत में भी अब वैक्सीनेशन की रफ्तार जोर पकड़ रही है । देश ने अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक सप्ताह में ही लगभग चार करोड़ लोगों को वैक्सीन लगा दी है । 

सरकार के को-विन पोर्टल पर जारी ताजा डाटा के मुताबिक, देश ने अप्रैल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नई उपलब्धि हासिल की है । 21 जून से शुरू हुए वैक्सीनेशन ड्राइव प्रभाव देखने को मिल रहा है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि सरकार जुलाई में 20 करोड़ और अगस्त में 30 करोड़ डोज देने की तैयारी कर रही है ।  ऐसे में संभावना है कि जुलाई में वैक्सीनेशन प्रोग्राम की रफ्तार और तेज हो सकती है ।

आंकड़ों की बात करें तो 19 से 25 जून के बीच 3.98 करोड़ डोज लगाए गए और 12 -18 जून के बीच 2.12 करोड़ वैक्सीन लगाई गई थी । इससे पहले एक सप्ताह में सबसे ज्यादा 2.47 टीके 3-9 अप्रैल के बीच लगाए गए थे । केंद्र सरकार ने हाल ही में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीन मुफ्त में देने की घोषणा की है साथ ही राज्यों को वैक्सिंग मुहैया कराने का काम केंद्र ने अपने जिम्मे ले लिया है। 

इसपर एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज़ 18 से बातचीत की उन्होंने कहा कि इस साल दिसंबर तक देश की 94 करोड़ की पूरी वयस्क आबादी को दोनों टीका लग जाएंगे । उन्होंने कहा कि जून में एक हफ्ते में करीब चार करोड़ वैक्सीन की उपलब्धि रोज दिए जाने वाले टीको में लगातार हो रही वृद्धि को दिखाती है । सरकार जुलाई महीने में 20 करोड़ और अगस्त महीने में 30 करोड़ लोगों को टीकाकरण की तैयारी कर रही है ।

इस हफ्ते दिए गए करीब 4 करोड़ डोज  में से 70 फ़ीसदी युवा वर्गों को लगाए गए । इनमें 89 फ़ीसदी थी के पहले डोज के रूप में लोगों को दिए गए । सरकार दूसरे डोज के साथ 45 साल से ज्यादा आयु वर्ग के टीकाकरण पर जोर दे दी लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा मांग 18 से 44 आयु वर्ग से पहले डोज के लिए आ रही । इस सप्ताह सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में यूपी का नाम शीर्ष पर है । राज्य में 45 लाख डोज दिए गए जबकि मध्यप्रदेश में 37 लाख, कर्नाटक में 31लाख, महाराष्ट्र में 30 लाख , राजस्थान में  28 लाख और गुजरात में 26 लाख डोज दिए गए । 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोविशील्‍डकोवाक्सिनभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"