पहली बार एक दिन में वैक्सीनेशन 3 लाख के पार, देश में 19.5 लाख को लगी वैक्सीन

By एसके गुप्ता | Published: January 25, 2021 08:21 PM2021-01-25T20:21:37+5:302021-01-25T20:23:17+5:30

सोमवार रात 7 बजकर 10 मिनट तक देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1950183 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। जिसके लिए 35785 सत्रों का आयोजन किया गया।

vaccination crosses 3 lakhs 19 point 5 lakhs vaccine in india For the first time in a day | पहली बार एक दिन में वैक्सीनेशन 3 लाख के पार, देश में 19.5 लाख को लगी वैक्सीन

(फाइल फोटो)

Highlightsसरकार ने कोविन एप के साथ-साथ वैक्सीन अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया है। जिससे स्वास्थकर्मी वैक्सीनेशन के लिए आगे आ रहे हैं। इसके चलते वैक्सीनेशन अभियान ने जोर पकड़ा है और सोमवार से लगभग वैक्सीनेशन सत्रों की संख्या दोगुनी कर दी गई है।

वैक्सीनेशन अभियान ने अब जोर पकड़ लिया है। देश में अभी तक 19.5 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। सोमवार को पहली बार देश में एक दिन में 334679 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। केंद्र की ओर से वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत करते हुए यह टारगेट रखा गया था कि एक दिन में 3 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 

लेकिन अभियान के 9वें दिन सरकार को यह उपलब्धि हासिल हो सकी है कि एक दिन में 3 लाख से ज्यादा हेल्थकेयर वर्कर को वैक्सीन लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में वैक्सीनेशन अभियान के दौरान 348 लोगों पर वैक्सीन लगने के बाद हल्का फुल्का साइड इफेक्ट देखने का मिला। लेकिन किसी भी व्यक्ति की वैक्सीन लगने के कारण मौत नहीं हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पहली बार एक दिन में 7171 वैक्सीनेशन सत्र आयोजित किए गए। यह सत्र पूरे देश में आयोजित किए गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वैक्सीनेशन अभियान एक साथ चला हो। सोमवार से 12 के स्थान पर देश के 19 राज्यों में कोवाक्सीन वैक्सीन लगने लगी है।

अब तक महाराष्ट्र में 135609, आंध्र प्रदेश में 155453, गुजरात में 91110, दिल्ली में 33219, कर्नाटका में 210119, उड़ीसा में 177090, राजस्थान 119161, उत्तर प्रदेश में 123761,पश्चिम बंगाल में 121615 और गोवा में 1796 लोगों को अभी तक वैक्सीन लगाई गई है।

Web Title: vaccination crosses 3 lakhs 19 point 5 lakhs vaccine in india For the first time in a day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे