लाइव न्यूज़ :

एलोपैथी पर टिप्पणी कर चौतरफा फंसे बाबा रामदेव, आईएमए उत्तराखंड ने 1000 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 26, 2021 12:34 IST

एलोपैथी पर टिप्पणी करने के मामले में बाबा रामदेव को अब आईएमए उत्तराखंड ने 1000 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। आईएमए ने रामदेव को अगले 15 दिन में लिखित तौर पर माफी मांगने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआईएमए उत्तराखंड ने बाबा रामदेव को भेजा 1000 करोड़ का मानहानि नोटिसआईएमए उत्तराखंड ने कहा - वीडियो जारी करें और 15 दिन के भीतर लिखित माफी मांगे रामदेवइससे पहले अपने एक बयान पर रामदेव ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन की पहल के बाद माफी मांगी थी

देहरादून: बाबा रामदेव द्वारा एलोपैथी और डॉक्टरों पर की गई टिप्पणी के बाद अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), उत्तराखंड ने उन्हें 1000 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया गया है कि अगर वे अपने बयान का खंडन करते हुए एक वीडियो जारी नहीं करते हैं और साथ ही अगले 15 दिनो में लिखित माफी नहीं मागते हैं तो उनसे एक हजार करोड़ रुपयों की मांग की जाएगी।

आईएमए की राज्य इकाई के अध्यक्ष अजय खन्ना ने बताया कि इस संबंध में सोमवार शाम मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और मुख्य सचिव ओम प्रकाश को भी पत्र भेजा गया।

डॉ खन्ना ने एनआई को बताया कि पत्र में लिखा है कि 'बाबा रामदेव के बयान के खिलाफ आईएमए के डॉक्टरों में काफी नाराजगी है । स्वास्थ्य मंत्री ने भी रामदेव को नोटिस भेजा था जिसमें कहा गया कि उनके बयान को गलत माना जाता है ।'

हालांकि रविवार को रामदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पत्र का जवाब देते हुए एलोपैथिक चिकित्सा पर अपने बयान को वापस लेते हुए माफी मांगी थी ।

उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पत्र का जवाब देते हुए कहा था कि 'हम आधुनिक चिकित्सा विज्ञान औऱ  एलोपैथी का विरोध नहीं करते है । हम मानते हैं एलोपैथी ने सर्जरी और जीवन रक्षक प्रणाली में बहुत प्रगति दिखाई है और मानवता की सेवा की है । साथ ही उन्होंने कहा कि मैं चिकित्सा पद्धतियों के संघर्ष के इस  पूरे विवाद को खेद प्रकट करते हुए अपना वक्तव्य वापस लेता हूं।'

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शनिवार को योग गुरु बाबा रामदेव को एलोपैथी के खिलाफ उनके कथित बयान और वैज्ञानिक चिकित्सा को अपमानित करने के लिए कानूनी नोटिस भेजा था । हालांकि पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट ने आईएमए के इन आरोपों से इनकार किया और कहा था कि बाबा रामदेव ने इस तरह की कोई टिप्पणी नहीं की है और वैज्ञानिक चिकित्सा को बदनाम नहीं किया है।

टॅग्स :उत्तराखण्डडॉक्टरबाबा रामदेव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब