उत्तरकाशी: गंगोत्री के पास हिमस्खलन की चपेट में आया आईटीबीपी जवानों का खोजी दल, एक की मौत

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: October 12, 2019 05:20 PM2019-10-12T17:20:46+5:302019-10-12T17:20:46+5:30

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री के पास 21 हजार 890 फुट की ऊंची चोटी पर आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) जवानों का एक खोजी दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया।

Uttarkashi: One ITBP jawan dead after expedition team hit by avalanche near Gangotri | उत्तरकाशी: गंगोत्री के पास हिमस्खलन की चपेट में आया आईटीबीपी जवानों का खोजी दल, एक की मौत

गंगोत्री के पास 21 हजार 890 ऊंची चोटी पर हिमस्खलन में आईटीबीपी के जवान नुरबू वांगड़ूंस की मौत हो गई। (फोटो- एएनआई)

Highlightsउत्तरकाशी में गंगोत्री के पास 21 हजार 890 फुट की ऊंची चोटी पर आईटीबीपी जवानों का एक खोजी दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया।एक जवान की मौत, हिमस्खलन के दौरान आयी चोटों के चलते मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री के पास 21 हजार 890 फुट की ऊंची चोटी पर आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) जवानों का एक खोजी दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया। इस आपदा में एक जवान की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल नूर्बु वांगदुस और अर्द्धसैनिक बल का एक अन्य पर्वतारोही शुक्रवार को 21,890 फुट की ऊंचाई पर गंगोत्री चोटी के समीप हिमस्खलन में फंस गया।

पर्वतीय-युद्ध प्रशिक्षित बल के कुशल पर्वतारोही वांगदुस को उनके सहकर्मियों ने बचा लिया लेकिन हिमस्खलन के दौरान आयी चोटों के चलते उनकी मौत हो गयी। ये पर्वतारोही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल के 25 सदस्यीय माउंट गंगोत्री अभियान दल का हिस्सा थे जो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से 21 सितंबर को शुरू हुआ था।

आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक कुमार पाण्डेय ने बताया कि वांगदुस बल के सर्वश्रेष्ठ पर्वतारोहियों में से एक थे। वह लद्दाख के रहने वाले थे। आईटीबीपी चीन के साथ 3,488 किलोमीटर वास्तविक नियंत्रण रेखा की रक्षा में तैनात प्रमुख बल है।


(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: Uttarkashi: One ITBP jawan dead after expedition team hit by avalanche near Gangotri

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे