उत्तराखंड के 'वृक्ष मानव' विश्वेश्वर दत्त सकलानी का निधन, राहुल गांधी ने जताया शोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 19, 2019 09:43 AM2019-01-19T09:43:04+5:302019-01-19T09:43:04+5:30

शुक्रवार को विश्वेश्वर दत्त सकलानी का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें उत्तराखंड का वृक्ष मानव कहा जाता है। उन्होंने अपने जीवन काल में 50 लाख से ज्यादा पौधे लगाए।

Uttarakhand's 'Tree Man' Vishweshwar Dutt Sakalani dies, Rahul Gandhi condoles | उत्तराखंड के 'वृक्ष मानव' विश्वेश्वर दत्त सकलानी का निधन, राहुल गांधी ने जताया शोक

उत्तराखंड के 'वृक्ष मानव' विश्वेश्वर दत्त सकलानी का निधन, राहुल गांधी ने जताया शोक

विश्वेश्वर दत्त सकलानी ने जब अपने जीवन का पहला पौधा लगाया था तो उनकी उम्र महज 8 साल थी। शुक्रवार को 96 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। उन्हें उत्तराखंड का वृक्ष मानव कहा जाता था। उन्होंने अपने जीवन काल में टिहरी गढ़वाल जिले में करीब 50 लाख पेड़ लगाए हैं। उन्हें 1986 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड से सम्मानित किया था।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के ‘वृक्ष मानव’ विश्वेश्वर दत्त सकलानी के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि पर्यावरण के लिए उनका ‘जुनून और प्रतिबद्धतता’ सभी को ‘हमेशा प्रेरित’ करता रहेगा।

राहुल गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘विश्वेश्वर दत्त सकलानी के निधन के बारे में सुन कर मैं दुखी हूं। मैं उनके परिवार, मित्रों और अनुयायियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनका जुनून और प्रतिबद्धता हमें हमेशा प्रेरित करेगा। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।’’

Web Title: Uttarakhand's 'Tree Man' Vishweshwar Dutt Sakalani dies, Rahul Gandhi condoles

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे