उत्तराखंडः रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में भीषण भूस्खलन, 2 दुकानें और ढाबे बहे, 3 लोगों की मौत, 17 लापता

By अनिल शर्मा | Published: August 5, 2023 01:33 PM2023-08-05T13:33:39+5:302023-08-05T13:35:47+5:30

अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खोज और बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए घटनास्थल का दौरा करने वाले थे। हालांकि रुद्रप्रयाग में खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गौरीकुंड दौरा रद्द कर दिया गया।

Uttarakhand Severe landslide in Gaurikund of Rudraprag 2 shops and dhabas washed away 3 dead 17 missing | उत्तराखंडः रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में भीषण भूस्खलन, 2 दुकानें और ढाबे बहे, 3 लोगों की मौत, 17 लापता

उत्तराखंडः रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में भीषण भूस्खलन, 2 दुकानें और ढाबे बहे, 3 लोगों की मौत, 17 लापता

Highlightsपहाड़ से आए भारी मलबे में सड़क किनारे बनी 2 दुकानें और ढाबे बह गए। इन दुकानों और ढाबों में 4 स्थानीय लोग और 16 नेपाली मूल के लोग थे।

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्राग जिले के गौरीकुंड में भीषण भूस्खलन में 3 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग लापता हैं। गौरतलब है कि पहाड़ से आए भारी मलबे में सड़क किनारे बनी 2 दुकानें और ढाबे बह गए। इन दुकानों और ढाबों में 4 स्थानीय लोग और 16 नेपाली मूल के लोग थे।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, स्थानीय प्रशासन की एक टीम के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के 100 जवान तलाश अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि लापता लोगों को खोजने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खोज और बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए घटनास्थल का दौरा करने वाले थे। हालांकि रुद्रप्रयाग में खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गौरीकुंड दौरा रद्द कर दिया गया।

धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने  एक बयान में कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। अब तक 17 लोगों के लापता होने की खबर है। बचाव कार्य जारी है। सभी एजेंसियां मौके पर हैं...अभी हमारी प्राथमिकता लापता लोगों को ढूंढना है। प्रशासन द्वारा पूरी मदद की जा रही है। SDRF द्वारा सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।

Web Title: Uttarakhand Severe landslide in Gaurikund of Rudraprag 2 shops and dhabas washed away 3 dead 17 missing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे