उत्तराखंड कांग्रेसः करण महारा को कमान, सीएम धामी को हराने वाले कापड़ी को मिला ये पद, जानें विधायक दल का नेता कौन

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 10, 2022 09:41 PM2022-04-10T21:41:23+5:302022-04-10T21:42:47+5:30

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हारने वाले भुवन चंद्र कापड़ी को कांग्रेस ने विधायक दल का उपनेता नियुक्त किया है।

Uttarakhand Pradesh Congress Committee Karan Mahara president appointed Bhuvan Chandra Kapri defeated CM pushkar singh Dhami | उत्तराखंड कांग्रेसः करण महारा को कमान, सीएम धामी को हराने वाले कापड़ी को मिला ये पद, जानें विधायक दल का नेता कौन

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनावी राज्यों की प्रदेश इकाइयों के प्रमुखों से कहा था कि वे पद छोड़ दें, ताकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन किया जा सके।

Highlights यशपाल आर्य को विधायक दल का नेता चुना गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस्तीफा दिया था।

देहरादूनः कांग्रेस ने करण महारा को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस ने नया अध्यक्ष ढूंढ लिया है। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हारने वाले भुवन चंद्र कापड़ी को कांग्रेस ने विधायक दल का उपनेता नियुक्त किया है। यशपाल आर्य को विधायक दल का नेता चुना गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी। 

इससे पहले कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनावी राज्यों की प्रदेश इकाइयों के प्रमुखों से कहा था कि वे पद छोड़ दें, ताकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन किया जा सके। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार कर सामना करना पड़ा। उसे 70 सदस्यीय विधानसभा में सिर्फ 19 सीट मिलीं, जबकि भाजपा ने 47 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी है।

Web Title: Uttarakhand Pradesh Congress Committee Karan Mahara president appointed Bhuvan Chandra Kapri defeated CM pushkar singh Dhami

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे