लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम के बेटे मनीष खंडूरी कांग्रेस में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2019 13:23 IST

लोकसभा चुनाव 2019 : उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा था कि मनीष खंडूरी पार्टी के सदस्य नहीं हैं और इसलिये इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कहां जाते हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। खबर है कि उन्हें पौडी सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। मनीष खंडूरी 16 मार्च को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की यहां होने वाली रैली के दौरान कांग्रेस में शामिल हो सकते है।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी से जब इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने साफ कर दिया था कि मनीष खंडूरी का कोई भी फैसला उसका अपना फैसला होगा। इस संभावित घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा था कि मनीष खंडूरी पार्टी के सदस्य नहीं हैं और इसलिये इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कहां जाते हैं।

बीजेपी अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा था, 'बीजेपी का कोई भी नेता 16 मार्च को कांग्रेस की रैली के दौरान उस पार्टी में नहीं शामिल हो रहा है।' लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद राहुल गांधी की 16 मार्च को देहरादून में पहली चुनावी सभा है। 

टॅग्स :कांग्रेसउत्तराखण्डलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील