लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: जौलीग्रांट हवाई अड्डे में घुसा हाथी

By भाषा | Updated: September 15, 2021 20:41 IST

Open in App

ऋषिकेश, 15 सितंबर एक जंगली हाथी बुधवार तड़के यहां जौलीग्रांट हवाई अड्डे में घुस गया और हवाई पट्टी तक जा पहुंचा।

हवाई अड्डे की चारदीवारी तोड़कर तड़के टर्मिनल बिल्डिंग के पास पहुंचे हाथी पर जब सुरक्षाकर्मी की नजर पड़ी तो वहां मौजूद कर्मियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी।

देहरादून वन प्रभाग के थानो रेंज के अधिकारी नत्थी लाल डोभाल ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पटाखे चलाकर हाथी को हवाई अड्डे से बाहर निकाला।

हवाई अड्डे से निकलकर हाथी पास के एक गांव में जा घुसा और कई मकानों को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद हाथी एक बार फिर हवाई अड्डे की दीवार तोड़कर वहां घुस गया। इस बार हाथी को बाहर निकालने में वन विभाग के पसीने छूट गए और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे हवाई अड्डे से बाहर निकाला जा सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?