Uttarakhand Election 2022: रामनगर सीट को लेकर कांग्रेस में हंगामा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब यहां से लड़ेंगे चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 27, 2022 06:32 PM2022-01-27T18:32:07+5:302022-01-27T18:33:05+5:30

Uttarakhand Election 2022: रामनगर सीट का प्रतिनिधित्व 2002 में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता नारायण दत्त तिवारी भी कर चुके हैं।

Uttarakhand Election 2022 Congress Harish Rawat shifts out Ramnagar to Lalkuan surprise move | Uttarakhand Election 2022: रामनगर सीट को लेकर कांग्रेस में हंगामा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब यहां से लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की।

Highlightsरणजीत रावत 2002 और 2007 में सल्ट सीट से विधायक चुने गए थे।रणजीत रावत ने रामनगर सीट से दावेदारी की थी।2012 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के दिवंगत नेता सुरेंद्र सिंह जीना ने हराया था।

Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को नैनीताल जिले की रामनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया था। लेकिन रावत का विरोध कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने की। अब पार्टी ने हरीश रावत को लाल कुआं सीट से चुनाव लड़ने का कहा है।

पहले लाल कुआं सीट पर संध्या डालाकोटी को टिकट मिला था। रणजीत रावत ने रामनगर से हरीश रावत की उम्मीदवारी का विरोध किया था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने दूसरी सीट से लड़ने का फैसला किया। रणजीत रावत रामनगर सीट पर लंबे समय से तैयारी कर रहे थे और अपनी दावेदारी कर रहे थे। रणजीत रावत को भी रामनगर से नहीं, बल्कि सल्ट से उम्मीदवार बनाया गया है।

रामनगर विधानसभा क्षेत्र से महेंद्र पाल सिंह को टिकट दिया गया है। इसी तरह कुछ अन्य सीटों पर भी उम्मीदवार बदले गए हैं। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से मोहित उनियाल की जगह गौरव चौधरी, ज्वालापुर से बरखा रानी की जगह रवि बहादुर और कालाढूंगी से महेंद्र पाल सिंह की जगह महेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।

हरीश रावत की पुत्री अनुपमा रावत को हरिद्वार ग्रामीण से टिकट मिला है। इससे पहले, कांग्रेस ने पहली सूची में 53 और दूसरी सूची में 11 उम्मीदवार घोषित किए थे। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार से कांग्रेस ने अब तक कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति को कांग्रेस ने लैंसडाउन से टिकट दिया है। हरक सिंह रावत और अनुकृति गत 22 जनवरी को कांग्रेस में शामिल हुए थे। हरक सिंह रावत को 16 जनवरी को उत्तराखंड मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था और फिर उन्हें भारतीय जनता पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया था। उत्तराखंड में सभी 70 सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Web Title: Uttarakhand Election 2022 Congress Harish Rawat shifts out Ramnagar to Lalkuan surprise move

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे