Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में आप का खाता नहीं खुला!, आप के CM पद के प्रत्याशी अजय कोठियाल पीछे, भाजपा 43 और कांग्रेस 23 सीट पर आगे

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 10, 2022 10:08 AM2022-03-10T10:08:41+5:302022-03-10T10:10:53+5:30

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 14 फरवरी को हुए मतदान के लिए वोटों की गिनती बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई।

Uttarakhand Election 2022 BJP 43 Congress 23 seats AAP zero 0 not open cm Arvind Kejriwal | Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में आप का खाता नहीं खुला!, आप के CM पद के प्रत्याशी अजय कोठियाल पीछे, भाजपा 43 और कांग्रेस 23 सीट पर आगे

आप के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल की सीटों के चुनावी परिणामों पर सबकी निगाह है।

Highlightsभाजपा ने 70 में से 57 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जनादेश हासिल किया था।कांग्रेस महज 11 सीटों पर सिमट गयी थी।छोटे दलों के प्रत्याशियों की पौ-बारह होने की संभावना है ।

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गयी । प्रदेश में 14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में 65 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने मताधिकारों का प्रयोग किया था।

उत्तराखंड में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को करारा झटका लगा है। शुरुआती रुझान में आप का खाता नहीं खुला है। भाजपा 43 और कांग्रेस 23 सीट पर आगे हैं। अन्य दल 4 सीट पर आगे हैं।बहुमत के लिए 36 सीट की जरूरत है। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों के अलावा उत्तराखंड क्रांति दल, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों सहित कुल 632 उम्मीदवारों की राजनीतिक तकदीर का फैसला हो रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस महासचिव हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और आप के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल की सीटों के चुनावी परिणामों पर सबकी निगाह है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि पिछले विधानसभा चुनावों में 70 में से 57 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जनादेश प्राप्त करने वाली भाजपा इस बार अपने 60 पार के लक्ष्य को हासिल कर पाती है या सत्ता विरोधी लहर पर सवार कांग्रेस सत्ता में वापसी करती है। हालांकि, त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में निर्दलीयों और छोटे दलों के प्रत्याशियों की पौ-बारह होने की संभावना है ।

Web Title: Uttarakhand Election 2022 BJP 43 Congress 23 seats AAP zero 0 not open cm Arvind Kejriwal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे