लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड विधानसभा चुनावः सीएम केजरीवाल ने की घोषणा, 6 महीने के भीतर 1 लाख सरकारी नौकरी, 5,000 रुपये भत्ता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 19, 2021 14:52 IST

Uttarakhand Assembly Elections: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और आप ने कहा है कि वह चुनाव लड़ेगी और विकास के मुद्दों को उठाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी राज्य के स्थानीय लोगों के लिए नौकरी के 80 प्रतिशत अवसर आरक्षित करेगी।लोगों को हर महीने 5,000 रुपये भत्ता देगी। उत्तराखंड के युवा रोजगार के अवसरों की कमी के कारण राज्य से पलायन करने को मजबूर हैं।

Uttarakhand Assembly Elections: उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के दौरे पर आए आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार बनते ही राज्य में 6 महीने के भीतर 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य के स्थानीय लोगों के लिए नौकरी के 80 प्रतिशत अवसर आरक्षित करेगी। केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी लोगों को हर महीने 5,000 रुपये भत्ता देगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि उत्तराखंड के युवा रोजगार के अवसरों की कमी के कारण राज्य से पलायन करने को मजबूर हैं। केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं को राज्य में ही रोजगार मिलना चाहिए। इससे पहले केजरीवाल ने घोषणा की थी कि सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल राज्य में आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। आप ने कहा है कि वह चुनाव लड़ेगी और विकास के मुद्दों को उठाएगी। 2017 के पिछले विधानसभा चुनाव में 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा में भाजपा ने 56 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 11 सीटें मिली थीं। बीजेपी का वोट शेयर 46.51 फीसदी रहा, वहीं कांग्रेस को 33.49 फीसदी वोट शेयर मिला था।

टॅग्स :Aam Aadmi PartyUttarakhandकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां