लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : चोरी के आरोप में भीड़ ने युवक को पीटा

By भाषा | Updated: August 24, 2021 22:10 IST

Open in App

शहर के रोडवेज बस अड्डे पर भीड़ ने एक युवक की चोरी के संदेह में बुरी तरह पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस ने मोबाइल-पर्स चोरी के आरोप में युवक अरबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस युवक की पिटाई करने वालों को तलाश रही है। पुलिस ने बताया कि शाहजहांपुर निवासी देवेंद्र कुमार सोमवार को उत्तराखंड में रुद्रपुर जा रहे थे, रास्ते में किसी ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। कुछ ही देर बाद किसी ने अतिशय नामक युवक का बटुआ चुरा लिया। उन्होंने बताया कि दोनों बस अड्डे पर चोर की तलाश करने लगे और चोरी के संदेह में अरबाज को पकड़ लिया। अरबाज ने उन्हें कहा कि वह दिल्ली जा रहा है और उसने चोरी नहीं की है, लेकिन भीड़ ने उसकी एक नहीं सुनी और दोनों पैर बांध कर उसी बुरी तरह पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि बुरी तरह पिटाई के बाद युवक ने चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस निरीक्षक पंकज पंत के मुताबिक, आरोपी युवक ने अपना नाम अरबाज (30) बताया है। अरबाज और उसके साथी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेता यादव ने कहा कि चोरी के आरोप में अरबाज की पिटाई करने के आरोपियों की पहचान घटना का वीडियो और तस्वीरें देखकर की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण