उत्तर प्रदेश विधान परिषदः कार्यवाहक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है कारण

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 22, 2022 03:08 PM2022-03-22T15:08:56+5:302022-03-22T15:10:24+5:30

Uttar Pradesh Legislative Council: उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

Uttar Pradesh Legislative Council UP CM-designate Yogi Adityanath tenders resignation elected MLA from Gorakhpur | उत्तर प्रदेश विधान परिषदः कार्यवाहक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है कारण

गोरखपुर से पांच बार सांसद रहे योगी वर्ष 2017 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद राज्‍य के मुख्‍यमंत्री बने थे और इस बार विधानसभा का चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा गया।

Highlightsउत्तर प्रदेश विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी।विधान परिषद के अध्यक्ष कुंवर मानवेंद्र सिंह को अपना त्यागपत्र भेजा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और एक लाख से अधिक मतों से वह विजयी रहे।

लखनऊः यूपी के मनोनीत सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से विधायक चुने जाने के बाद विधान परिषद सदस्य के पद से अपना इस्तीफा विधान परिषद के अध्यक्ष को दिया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 

सिंह ने  बताया कि योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है और इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम को विधान परिषद के अध्यक्ष कुंवर मानवेंद्र सिंह को अपना त्यागपत्र भेजा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

हाल के विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने वाले योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और एक लाख से अधिक मतों से वह विजयी रहे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सूत्रों के अनुसार योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को दूसरी बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। गोरखपुर से पांच बार सांसद रहे योगी वर्ष 2017 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद राज्‍य के मुख्‍यमंत्री बने थे और इस बार विधानसभा का चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा गया।

Web Title: Uttar Pradesh Legislative Council UP CM-designate Yogi Adityanath tenders resignation elected MLA from Gorakhpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे