लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने तीन और सपा ने एक सीट पर किया कब्जा, कांग्रेस को झटका, दो पर निर्दलीय काबिज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 4, 2020 16:24 IST

विधान परिषद की 11 सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और शिक्षक संघों के अलावा निर्दलीय समेत कुल 199 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपांच खंड स्नातक क्षेत्रों की मतगणना अभी जारी है जिसके परिणाम शाम तक आने की संभावना है।खंड स्‍नातक और खंड शिक्षक क्षेत्र से 11 सीटों के लिए मंगलवार को चुनाव में औसत 55.47 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला था।

लखनऊःउत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन सीट पर कब्जा कर लिया है। समाजवार्दी पार्टी(सपा) को एक सीट पर जीत मिली है। कांग्रेस को फिर से हार का झटका लगा। 

दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए हैं। हालांकि भाजपा को वारणसी और गोरखपुर में झटका लगा है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में सपा ने कब्जा कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर इलाके की शिक्षक सीट पर शर्मा गुट को जीत मिली है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने चुनाव में उतरने से मना कर दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक खंड शिक्षक और खंड स्‍नातक क्षेत्र की मतगणना तीन दिसंबर सुबह आठ बजे से चल रही है और खंड शिक्षक के परिणामों की घोषणा कर दी गयी है।

बयान के मुताबिक लखनऊ खंड शिक्षक क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उमेश द्विवेदी, मेरठ खंड शिक्षक क्षेत्र से भाजपा के ही श्रीशचंद्र शर्मा तथा बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र से इसी पार्टी के हरी सिंह ढिल्लों विजयी घोषित किये गये है। इसके अलावा वाराणसी खंड शिक्षक क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव चुनाव जीत गये हैं, जबकि आगरा खंड शिक्षक क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार आकाश अग्रवाल तथा गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र से निर्दलीय ध्रुव कुमार त्रिपाठी विजयी घोषित किये गये है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टीवाराणसीनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवबीएसपीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो