लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव के बंगले की जांच में अफसरों ने खड़े किए हाथ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 23, 2018 19:39 IST

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास रहे चार विक्रमादित्य मार्ग में तोड़फोड़ की जांच से पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कतरा रहे हैं। ऊपर के दबाव में विभाग ने जांच कमिटी तो बना दी, लेकिन जांच शुरू होने से पहले कमिटी के मुखिया स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अवकाश  पर चले गए।

Open in App

लखनऊ, 23 जून (मीना-कमल): पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास चार विक्रमादित्य मार्ग में तोड़फोड़ की जांच से पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कतरा रहे हैं। ऊपर के दबाव में विभाग ने जांच कमिटी तो बना दी, लेकिन जांच शुरू होने से पहले कमिटी के मुखिया स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अवकाश  पर चले गए। विभाग के मुखिया ने भी अपनी जिम्मेदारी दूसरे अफसर के मत्थे मढ़ दी। 

पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के सरकारी आवास खाली करवाए गए थे। अखिलेश यादव द्वारा बंगला खाली करने के बाद राज्य सम्पत्ति विभाग ने उसे मीडिया के लिए खोला। इसके बाद बंगले में  तोड़फोड़ और नुकसान की तस्वीरें सामने आई थीं। इस पर काफी हंगामा हुआ तो राज्य सम्पत्ति विभाग ने तोड़फोड़ की जांच के लिए पीडब्ल्यूडी से सहयोग मांगा।

दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस पहुंचे भारत, पत्नी-बच्चों संग किया अजंता की गुफाओं का भ्रमण

विगत 19 जून को पीडब्ल्यूडी ने तोड़फोड़ और नुकसान की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमिटी गठित करने की जानकारी दी। चीफ इंजिनियर (भवन) सुधांशु  कुमार को इसका अध्यक्ष बनाया गया जबकि निर्माण निगम के एमडी, चीफ आर्किटेक्ट और भवन एवं इलेक्ट्रिकल के एक-एक इंजीनियर को इस कमेटी में  शामिल किया गया। 

अमेजन के मालिक जेफ बेजोस ट्विटर पर नहीं करते किसी को फॉलो

नियमानुसार यह टीम पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष वी के  सिंह की तरफ से गठित होनी चाहिए थी, लेकिन मामला पूर्व सीएम से जुड़ा होने के कारण उन्होंने खुद को इससे दूर रखा। जांच कमेटी के बनने के अगलेही दिन इसके अध्यक्ष  सुधांशु कुमार स्वास्थ्य  कारणों से अवकाश पर चले गए। टीम में निर्माण निगम के एमडी राजन मित्तल कोरखे जाने की बात कही गई थी, लेकिन उन्हें अब तक इस तरह का कोई आदेश नहीं  मिला। फिलहाल, जांच ठंडे बस्ते में है।

टॅग्स :अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया