लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: डीएम ने कहा- बस्ती में कोरोना संक्रमण के 50 मामलों में सभी प्रवासी मजदूर

By भाषा | Updated: May 21, 2020 05:48 IST

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मंगलवार को सामने आये कोरोना संक्रमण के 50 मामलों में सभी प्रवासी मजदूर हैं और उनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में शुरू कर दिया गया है ।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मंगलवार को सामने आये कोरोना संक्रमण के 50 मामलों में सभी प्रवासी मजदूर हैं और उनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में शुरू कर दिया गया है । जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को संक्रमण के एक साथ 50 मामले आने के बावजूद स्थिति नियंत्रण में कर ली गयी है ।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मंगलवार को सामने आये कोरोना संक्रमण के 50 मामलों में सभी प्रवासी मजदूर हैं और उनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में शुरू कर दिया गया है । जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को संक्रमण के एक साथ 50 मामले आने के बावजूद स्थिति नियंत्रण में कर ली गयी है ।

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित सभी 50 लोग प्रवासी मजदूर हैं और इनमें से 14 बस्ती के हैं । बाकी 36 लोग आसपास के जिलों के हैं । उन्होंने बताया कि 12 मई को ये सभी लोग श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बस्ती आये थे । इस ट्रेन के एक कोच में अयोध्या के एक व्यक्ति की मृत्यु हुयी थी, जिसका शव राजकीय रेलवे पुलिस :जीआरपी: लखनउ ने उतारकर किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी :केजीएमयू: भेजा था ।

निरंजन ने बताया कि रेल अधिकारियों ने इसकी सूचना बस्ती प्रशासन को दी थी । सूचना को गम्भीरता से लेते हुए 12 मई की शाम को सात बजे ट्रेन के बस्ती पहुंचने पर उस कोच के सभी व्यक्तियों को मेडिकल कालेज के पृथक—वास केंद्र में भेज दिया गया था ।

जिलाधिकारी को अयोध्या प्रशासन द्वारा यह जानकारी दी गयी थी कि लखनऊ में मृतक व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव था । हमने सभी 72 लोगों का सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा । उन्होंने बताया कि 72 में से 36 प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित पाये गये और ये श्रमिक कुशीनगर, गोण्डा, सिद्धार्थ नगर, देवरिया आदि जिलों के निवासी हैं । इन्हें कोविड एल-1 सुविधायुक्त जवाहर नवोदय विद्यालय रूधौली, एल-2 सुविधायुक्त कैली हास्पिटल तथा सीएचसी मुण्डेरवा में उपचार के लिए रखा गया है।

निरंजन ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 104 मामले हुए है, जिसमें से दो की मृत्यु हुई है । कुल सक्रिय संक्रमण के 74 मामले हैं, जिसमें अन्य जिलों के 36 लोग शामिल हैं । कोरोना वायरस से स्वस्थ्य हुए लेागों की संख्या 28 है । जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण जिले में उत्पन्न स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह