लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja khabar: अलीगढ़ में पुलिसवालों पर पत्थरबाजी, एक घायल, दुकानें बंद करवाते वक्त झड़प, देखें वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 22, 2020 13:03 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना फाइटर पर हमले करने वालों के खिलाफ योगी सरकार ने NSA के तहत कार्रवाई के आदेश दिए हैं। राज्य में मुरादाबाद में मेडिकल टीम और पुलिस पर हमला करने वालों को NSA के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस पर पथराव के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। समाजवादी पार्टी के अलीगढ़ शहर से पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खान ने कहा कि पुलिस सहित समाज के सभी वर्गों को एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए।

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिसवालों पर पत्थरबाजी की गई है। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। पत्थरबाजी आज (22 अप्रैल) को भुजपुरा इलाके में की गई है। पुलिसकर्मी जब इलाके की सारी दुकानें बंद करवा रहे थे तभी ये पत्थरबाजी की गई। मामले पर CO सिटी विशाल पांडे ने कहा है, नियत समय पर दुकानें बंद करवाई जा रही थी। ठीक उसी समय सब्जी वाले आपस में लड़ पड़े। पुलिस उन्हें छुड़ाने गई तो मामला बढ़ा गया। उस दौरान पत्थर बाजी हुई जिसमें एक पुलिस कर्मी घायल हुआ है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। CCTV फूटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह लोग पत्थरबाजी कर रहे हैं। 

पुलिस पर पथराव के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। एडीएम आर. के. मालपानी ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मी सुबह छह बजे से दस बजे तक की छूट के बाद लॉकडाउन को लागू कराने गए थे, तभी यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि कुछ सब्जी विक्रेताओं ने निर्देशों का पालन करने के बजाय अपना माल बेचना जारी रखा और पुलिस दल पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। हालांकि हालात अब नियंत्रण में हैं।

इस बीच, समाजवादी पार्टी के अलीगढ़ शहर से पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खान ने कहा कि पुलिस सहित समाज के सभी वर्गों को एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए ताकि सामाजिक दूरी के नियम का कड़ाई से पालन हो सके और लॉकडाउन प्रभावी एवं सार्थक रूप से लागू किया जा सके। 

बता दें कि राज्य से लगातार कोरोना फाइटर पर हमला करने की खबरें आ रही है। मुरादाबाद में भी कुछ दिनों पहले कोरोना संदिग्ध की जांच के लिए गई मेडिकल टीम और पुलिस पर पथराव किया गया था। जिसमें एक डॉक्टर को गंभीर चोटें आईं थी।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 1454  मरीज, 21 मौतें

उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में कोरोना संक्रमित रोगियों का आंकड़ा 1454 पहुंच गया है। जिसमें 1294 एक्टिव केस हैं। राज्य में सामने आये 153 नये मामलों में से 65 आगरा और 33 रायबरेली के मामले शामिल है। राज्य में कुल मौतों का आंकड़ा भी 21 पहुंच गया है जिसमें दो मौतें मुरादाबाद और एक मौत अलीगढ में संक्रमित रोगी की हुई। 140 मरीज ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनअलीगढ़उत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमम्मी, नहीं... मम्मी, नहीं?, रेल पटरी पर कूदने वाली थी मां, 7 वर्षीय छोटी बेटी ट्विंकल दौड़कर आगे आई और पीछे से कसकर पकड़ा

क्रिकेटबहुत मिस करूंगा आपको?, टी20 विश्व कप ट्रॉफी हासिल करने के बाद रिंकू सिंह ने दिवंगत पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, पढ़िए पोस्ट

क्राइम अलर्टUP: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

ज़रा हटकेVIDEO: थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, अलीगढ़ के होटल की घटना

क्राइम अलर्टAligarh Accident: कैंटर और ट्रक में टक्कर, आग में जिंदा जले 4 लोग, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां