उत्तर प्रदेशः ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में हंगामा, कई जगहों पर पार्टियों के समर्थक आपस में भिड़े, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

By अभिषेक पारीक | Published: July 10, 2021 01:55 PM2021-07-10T13:55:43+5:302021-07-10T14:13:25+5:30

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान कई जगहों पर हंगामा होने की खबर है। सत्ताधारी भाजपा और अन्य पार्टियों के समर्थक कई जगहों पर आपस में भिड़ गए। जिसके चलते मौके पर तनाव व्याप्त हो गया।

Uttar pradesh clash broke out between BJP and SP workers in Sumerpur area | उत्तर प्रदेशः ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में हंगामा, कई जगहों पर पार्टियों के समर्थक आपस में भिड़े, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

सुमेरपुर में भाजपा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भिड़े। (फोटोः एएनआई)

Highlightsउत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान कई जगहों पर हंगामा होने की खबर है। सत्ताधारी भाजपा और अन्य पार्टियों के समर्थक कई जगहों पर आपस में भिड़ गए। राज्य में 476 सीटों के लिए मतदान हो रहा है, वहीं 349 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए। 

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान कई जगहों पर हंगामा होने की खबर है। सत्ताधारी भाजपा और अन्य पार्टियों के समर्थक कई जगहों पर आपस में भिड़ गए। जिसके चलते मौके पर तनाव व्याप्त हो गया। राज्य में 476 सीटों के लिए मतदान हो रहा है, वहीं 349 ब्लॉक प्रमुख पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। भाजपा का दावा है कि इनमें से 334 सीटों पर उसकी पार्टी के उम्मीदवार विजयी रहे हैं। 

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश की कुछ जगहों से टकराव की खबरें भी सामने आई हैं।हमीरपुर के सुमेरपुर इलाके में भाजपा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को मौके से हटाने के लिए लाठीचार्ज किया।

 

मुजफ्फरनगर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा और विपक्षी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर हंगामा किया गया। जिसके बाद पुलिस ने लाठी लेकर दोनों पक्षों को मौके से खदेड़ा। जिले के बुढ़ाना ब्लॉक में दो पक्ष वोटिंग केंद्र पर जाने को लेकर आमने-सामने हो गए। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर नारेबाजी की गई। वहीं उत्तर प्रदेश के अमरोहा सहित कई जगहों पर भाजपा और अन्य पार्टियों के समर्थकों के बीच हंगामे की खबर है। 

ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। दोपहर 11 बजे से 3 बजे के मध्य मतदान किया जा रहा है। जिसके बाद मतगणना की जाएगी और फिर परिणामों की घोषणा की जाएगी। 

825 जिला प्रमुखों के लिए चुनाव

राज्य के 75 जिलों के 825 ब्लॉक प्रमुखों के पद के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल किए गए थे। इनमें 1778 नामांकन प्राप्त हुए थे। जिसके बाद जांच में 68 नामांकन रद्द कर दिए गए और कुल 1,710 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे थे। इनमें से भी 187 ने अपना नाम वापस ले लिया। 

भाजपा का 334 पदों पर जीत का दावा

ब्लॉक प्रमुखों के 349 पदों पर सिर्फ एक-एक उम्मीदवार ही बचा था। जिसके कारण इन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। भाजपा ने दावा किया है कि इनमें से 334 ब्लॉक प्रमुख उनकी पार्टी के हैं। शेष 476 पदों के लिए मतगणना जारी है। 

Web Title: Uttar pradesh clash broke out between BJP and SP workers in Sumerpur area

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे