लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेट उम्मीदवार एलिजाबेथ वारेन ने कश्मीर को लेकर जताई चिंता

By भाषा | Updated: October 6, 2019 05:08 IST

वारेन ने ट्वीट किया, ‘‘ अमेरिका-भारत साझेदारी की जड़ें सदैव हमारे साझे लोकतांत्रिक मूल्यों में समाहित रही हैं। मैं कश्मीर में निरंतर संचार पाबंदियों और अन्य पाबंदियों समेत हाल के घटनाक्रम को लेकर चिंतित हूं। लोगों के अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट पार्टी की उम्मीदवार एलिजाबेथ वारेन ने शनिवार को कश्मीर में पाबंदियों एवं संचार प्रतिबंधों को लेकर चिंता प्रकट की।उन्होंने भारत से कश्मीर के लोगों के मानवाधिकारों का सम्मान करने की अपील की।

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट पार्टी की उम्मीदवार एलिजाबेथ वारेन ने शनिवार को कश्मीर में पाबंदियों एवं संचार प्रतिबंधों को लेकर चिंता प्रकट की और भारत से कश्मीर के लोगों के मानवाधिकारों का सम्मान करने की अपील की।

भारत सरकार द्वारा पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने की घोषणा के बाद कश्मीर में पाबंदियां लगा दी गयी थीं।

अनुच्छेद 370 के तहत राज्य को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त था। वारेन (70) ने ट्वीट किया, ‘‘ अमेरिका-भारत साझेदारी की जड़ें सदैव हमारे साझे लोकतांत्रिक मूल्यों में समाहित रही हैं। मैं कश्मीर में निरंतर संचार पाबंदियों और अन्य पाबंदियों समेत हाल के घटनाक्रम को लेकर चिंतित हूं। लोगों के अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।’’

मैसाचुसेट्स की सीनेटर कश्मीर पर चिंता प्रकट करने वाली दूसरी प्रभावशाली अमेरिकी नेता हैं। इससे एक महीने पहले डेमोक्रेट बर्नी सैंडर्स ने ऐसी ही चिंता व्यक्त की थी। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया